फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   छापेमारी के दौरान 330 लीटर अवैध शराब बरामद

छापेमारी के दौरान 330 लीटर अवैध शराब बरामद

Sun, 10 Feb 2019 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
छापेमारी के दौरान 330 लीटर अवैध शराब बरामद
सोनभद्र। जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान कई स्थानों पर छापेमारी कर पुलिस ने 35 लोगों को 330 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शराब बनाने के लिए धधक रही चार भट्टियों को तोड़ तिीन कंतल से अधिक लहन को नष्ट कर दिया। पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उनका चालान कर दिया। जिले में अवैध शराब के कारोबारियों के धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। बीती रात राबर्ट्सगंज के अंबेडकर नगर, लोढ़ी और तीनताली में दलबल के साथ कोतवाल सीपी पांडेय नेअवैध शराब के कारोबारियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी किया। सीओ राहुल मिश्रा ने बताया छापेमारी के दौरान छह अभियुक्तों को 30 लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा गया। शराब बनाने की भट्टियों को तोडने के साथ ही लहन को नष्ट कर दिया गया। वहीं घोरावल, शाहगंज, कोन, बभनी, ओबरा, बीजपुर, अनपरा, शक्तिनगर, पिपरी थाना क्षेत्र में कई जगहों पर पुलिस ने छापेमारी कर 29 लोगों को करीब तीन सौ लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ लिया। इस दौरान पुलि ने शराब बनाने का उपकरण भी बरामद कर लिया। पुलिस अधीक्षक किरीट राठोड ने कहा कि सभी थाना प्रभारियों को अवैध शराब का कारोबार करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया है। अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed