फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   नदी में डूबने से दो स्वास्थ्य कर्मियों की मौत

नदी में डूबने से दो स्वास्थ्य कर्मियों की मौत

Sun, 15 Oct 2017 11:59 PM IST
Updated Sun, 15 Oct 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
नदी में डूबने से दो स्वास्थ्य कर्मियों की मौत
दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के पिपरडीह गांव के कनहर नदी में रविवार को डूबने से दो स्वास्थ्य कर्मियों की मौत हो गई। वहीं एक ट्रैक्टर चालक ने डूब रहे तीसरे युवक को बचा लिया। स्नान करने के दौरान दोनों पानी में डूब गए। ग्रामीणों ने मृत विशाल (23) और उमाशंकर यादव (20) का शव बाहर निकला। घटना की जानकारी होने पर पिपरडीह बालू साइट पर पहुंच कर भाजपाइयों ने मशीनों से खनन कार्य बंद करा दिया। इसके बाद दुद्धी कस्बे में मृतकों के आश्रितों को 25-25 लाख रुपये मुआवजा देने समेत अन्य मांगों को लेकर जाम कर दिया। एसडीएम ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराने का प्रयास किया, लेकिन जाम खत्म नहीं हुआ था।
विज्ञापन

सुबह करीब दस बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में संविदा पर सुपरवाइजर के पद पर तैनात दुद्धी के वार्ड नंबर छह निवासी कर्मी विशाल (23), आजमगढ़ के जियनपुर थाना क्षेत्र के हरैया निवासी व एक्सरे सहायक उमाशंकर यादव (20) एवं वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र भगवानपुर निवासी जयप्रकाश (35) बाइक से पिपरडीह गांव में कनहर नदी में स्नान करने पहुंचे। पौने 11 बजे के समीप बालू साइट के समीप स्नान करते वक्त विशाल और उमाशंकर गहरे पानी में चले गए। साथियों को बचाने के लिए उमाशंकर बढ़ा तो वह भी डूबने लगा। हालांकि नदी में कूद कर एक युवक ने उसे बचा लिया। वहीं दोपहर करीब ढाई बजे भाजपा कार्यकर्ता दुद्धी बस स्टैंड के पास नेशनल हाइवे जाम कर मुआवजे की मांग करने लगे। उन्होंने प्रशासन और बालू साइड के ठेकेदार के विरुद्ध नारेबाजी की। करीब ढाई घंटे बाद जामस्थल पर पहुंचे एसडीएम भानू प्रताप सिंह को भाजपाइयों ने मृतको के परिजनों को 25-25 लाख रुपये मुआवजा, पिपरडीह बालू साइड पर पोकलेन से लोडिंग बन्द कर श्रमिकों से लोडिंग कराने और पिपरडीह बालू साइट के ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई से संबंधित सीएम के नाम मांगपत्र सौंपा। एसडीएम ने मांगों को शासनस्तर तक पहुंचाने का आश्वासन देते हुए जाम समाप्त करने की बात कहीं। मांगपत्र देने में मंडल अध्यक्ष कमलेश कमल सुरेन्द्र अग्रहरि दिलीप पाण्डेय गोरखनाथ राजकुमार अग्रहरि संजू तिवारी, रामपाल जौहरी, कमल कुमार कानू शामिल रहे। देर तक जाम समाप्त नहीं हुआ था। जामस्थल पर प्रभारी निरीक्षक श्विनोद यादव, विभिन थानो की फोर्स के साथ डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed