फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   ट्रैक्टर पलटने से श्रमिक की मौत

ट्रैक्टर पलटने से श्रमिक की मौत

Tue, 23 Apr 2019 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर पलटने से श्रमिक की मौत
सलखन। कोन थाना क्षेत्र के बरहमोरी गांव में मंगलवार को बिजली टावर के निर्माण कार्य में लगा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में बिजली केखंभे की चपेट में आकर ट्रैक्टर सवार अरविंद यादव (22) की मौत हो गई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले गई।
विज्ञापन

माची थाना के कजियारी गांव निवासी अरविंद यादव मजदूरी कर जीवकोपार्जन करता था। वर्तमान में बरहमोरी में बिजली टावर के चल रहे निर्माण कार्य में वह मजूदरी कर रहा था। बरहमोरी गांव में मंगलवार की सुबह करीब साढे़ आठ बजे बिजली का खंभा लेकर जा रहा ट्रैक्टर पलट गया। इस दुर्घटना में बिजली का खंभा ट्रैक्टर पर बैठे अरविंद पर गिर पड़ा। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। काम करने वाले एक श्रमिक एंबुलेंस से घायल साथी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन ले आए जहां डॉक्टर ने नब्ज टटोलते ही उसको मृत घोषित कर दिया। स्वास्थ्य कर्मियों ने मेमो के जरिए घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए ले गई। उधर घटना की सूचना मिलते ही मृतक के घरवाले, संबंधित और रिश्तेदार अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने बताया कि मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और उसकी शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी। पुलिस का कहना है कि घरवाले जो तहरीर देंगे उसी के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed