{"_id":"5b6738014f1c1b6e118b7974","slug":"141533491201-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल
Updated Mon, 06 Aug 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोरावल। क्षेत्र के अलग अलग स्थानों पर हुए विवाद व मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पिपरवार गांव में रविवार सुबह पुरानी रंजिश व पैसे के लेन देन को लेकर अशोक कुमार (35) पुत्र दुलारे के साथ गांव के ही एक परिवार के तीन लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। अशोक का सीएचसी में इलाज किया गया। अशोक की तहरीर पर पिपरवार निवासी शंकर और उसके पुत्रों अमरेंद्र व अजय के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बेलाही निवासी मंगलेश्वर प्रसाद दूबे पुत्र नागेश्वर दूबे को अपनी पत्नी के साथ मारपीट करने के आरोप में, भरौली निवासी दिनेश लाल मौर्या पुत्र नंदूलाल व सिलवर निवासी कृपाशंकर यादव पुत्र रामसेवक यादव को जमीनी विवाद में आपस में मारपीट व गाली गलौज करने पर गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान किया गया।
जानलेवा हमले के चार आरोपी गिरफ्तार
दुद्धी। क्षेत्र के रजखड़ गांव में जून माह में शौचालय के गड्ढे को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट के दौरान जानलेवा हमला करने के चार आरोपियों को रविवार की सुबह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक रजखड़ गांव में शौचालय का गड्ढा खोदे जाने को लेकर 14 जून को दो पक्षों में विवाद हो गया था। विवाद से बात इस कदर बढ़ गई कि धारदार हथियार से हमला कर दिया गया था। जिसमें कई लोग घायल हो गए थे। इस मामले में रामनारायण सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज उनकी तलाश कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर रविवार की सुबह रजखड़ गांव से पुलिस ने दयाशंकर व रमाशंकर पुत्र करीमन, हीरा सिंह व जयप्रकाश पुत्र रामवृक्ष को गिरफ्तार कर लिया है।
मारपीट मामलों में पांच गिरफ्तार
बीजपुर । पुलिस ने रविवार को जमीनी विवाद और मारपीट के मामलों में रविवार को पांच लोगों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया। पुलिस के मुताबिक डोड़हर निवासी रामेश्वर, राम मनोहर, राम पुत्रगण स्व. बाबूलाल, महरीकला गांव निवासी कृष्ण प्यारे पुत्र दया शंकर एवं इंजानी गांव निवासी कैलाश पुत्र बेचन को गिरफ्तार किया गया है।