फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   पतगढ़ी में चार ट्रक पलटने से लगा जाम

पतगढ़ी में चार ट्रक पलटने से लगा जाम

Sun, 08 Apr 2018 11:56 PM IST
Updated Sun, 08 Apr 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
पतगढ़ी में चार ट्रक पलटने से लगा जाम
चोपन थाना क्षेत्र के पतगढ़ी गांव में वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। यहां दो दिन पूर्व पलटे एक ट्रक को अब तक नहीं हटाया जा सका है। इससे दुर्घटनाएं हो रही हैं। रविवार की सुबह भी दो ट्रक टकरा कर पलट गए। इससे घंटों जाम लगा रहा। वन वे कराकर वाहनों को पास कराया जा रहा है।
विज्ञापन

पतगढ़ी में दो दिन पूर्व एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया था। उस ट्रक को वहां से हटवाया नहीं गया। इसका नतीजा रहा कि शनिवार को एक बोलेरो को बचाने के चक्कर में एक ट्रक अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकरा गया था और पलट गया था। इस तरह दो ट्रक वहां पलटे जिन्हें शनिवार की रात तक नहीं हटाया नहीं जा सका था। रविवार की सुबह करीब छह बजे फिर दो ट्रकों में ओवरटेक के चक्कर में टक्कर हो गई। इससे दोनों ट्रक पलट गए और इस तरह यहां कुल चार ट्रकों के पलटने से आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया।
विज्ञापन

मामले की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची चोपन थाना पुलिस और पीआरबी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने करीब चार घंटे बाद जवारीडाड़ से बने क्रासिंग से ट्रकों को बन वे कर पार कराना शुरू किया। दुर्घटना में चालक व खलासी बाल-बाल बच गए। पलटे ट्रकों को हटाया नहीं जा सका था और वन वे कराकर वाहनों का आवागमन बहाल करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed