फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   कचनरवा ग्राम पंचायत में वितीय घोटाले का लगाया आरोप

कचनरवा ग्राम पंचायत में वितीय घोटाले का लगाया आरोप

Sun, 07 Jan 2018 12:29 AM IST
Updated Sun, 07 Jan 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
कचनरवा ग्राम पंचायत में वितीय घोटाले का लगाया आरोप
सोनभद्र (विंढमगंज)। चोपन ब्लॉक के कचनरवा ग्राम पंचायत में विकास कार्यों में गड़बड़ी कर वित्तीय घोटाले की शिकायत गांव के लोगों ने मुख्यमंत्री के पोर्टल पर की है। आरोप लगाया है कि ग्राम प्रधान और सचिव ने विकास कार्यों में जमकर गड़बड़ी की।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता वार्ड सदस्य सुदर्शन, कैलाश राम, विजय, राजेश तिवारी ने आरोप लगाया है कि ग्राम प्रधान व सचिव ने नथुनी ठाकुर के घर से राम प्रसाद तिवारी के घर तक करीब तीन किमी कच्ची सड़क का निर्माण कराये बगैर करीब पौने दो लाख रुपये निकाल लिया। भैया राम के खेत में सिंचाई कूप के नाम पर करीब 60 हजार रुपये निकाल लिये जबकि कूप का कोई निर्माण नहीं हुआ। बसंती चेरो, रामनाथ चेरो निवासी कचनरावा ग्राम पंचायत के टोला असनाबांध के नाम पर आवास पास कराकर धन की निकासी कर लिया जबकि इस नाम का कोई भी व्यक्ति कचनरवा, असना बांध में नहीं है। इसी तरह कई अन्य आरोप वार्ड सदस्यों और ग्रामीणों ने लगाया है। बीडीओ चोपन दिवाकर सिंह का कहना है कि इन आरोपों से संबंधित प्रार्थना पत्र उन्हें मिला है। इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed