फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   पदाधिकारी आपस में भिड़े, एक घायल

पदाधिकारी आपस में भिड़े, एक घायल

Mon, 24 Dec 2018 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Dec 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
पदाधिकारी आपस में भिड़े, एक घायल
अनपरा। ककरी परियोजना में सोमवार को कोल श्रमिकों की सदस्यता को लेकर दो यूनियन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता आपस में भिड़ गये। जिससेे बीएमएस के एक कार्यकर्ता को चोट आयी है।
विज्ञापन

बीएमएस शाखा ककरी के सचिव राजेश कुमार सिंह ने पुलिस को दिये शिकायत पत्र में आरोप लगाया है कि सोमवार की प्रात: ककरी सीजीएम कार्यालय में सदस्यता व त्याग पत्र का कार्य किया जा रहा था। इसी दौरान आरसीएसएस के कार्यकर्ता महेन्द्र यादव व बीना परियोजना कर्मी त्रिभुवन सिंह ने उनके साथ मारपीट की। पुलिस ने राजेश की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं मे मामला दर्ज कर लिया है। जबकि दूसरे पक्ष आरसीएसएस के बनारसी प्रसाद ने भी पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि एटक के एक सदस्य को अपने संगठन के पक्ष में करने के लिए एटक के शिवमुनी सिंह व महेन्द्र यादव के बीच बातचीत हो रही थी। इसी दौरान बीच में राजेश सिंह हस्तक्षेप से मामला मारपीट में तब्दील हो गया। अनपरा कोतवाल शैलेश राय ने बताया कि परियोजना में सदस्यता व त्याग पत्र के कार्यक्रम की सूचना पुलिस को नहीं दी गयी थी। उन्होनें कहा कि विवाद की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी।
विज्ञापन

इनसेट में
घटना की लोगों ने की निंदा
अनपरा। आरसीएसएस के महामंत्री विरेन्द्र, राणा प्रताप सिंह, बीएमएस के महामंत्री अरूण कुमार दुबे आदि ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि सभी कर्मियों को आपसी भाईचार बनाकर सदस्यता अभियान को सफल बनाना चाहिए। घायल कर्मी राजेश कुमार सिंह पर बीना परियोजना कर्मी त्रिभूवन सिंह द्वारा रिवाल्वर तानने की चर्चा का बाजार दिन भर गर्म रहा। सदस्यता अभियान को लेकर सभी संगठनों ने अपनी ताकत झोक रखी है। वहीं सोमवार को हुई घटना से बुद्धजीवी हतप्रभ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed