फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   कुल्हाड़ी से युवक के गर्दन पर किया वार, मौत

कुल्हाड़ी से युवक के गर्दन पर किया वार, मौत

Wed, 04 Jul 2018 11:08 PM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
कुल्हाड़ी से युवक के गर्दन पर किया वार, मौत
बीजपुर । स्थानीय थाना क्षेत्र के सिरसोती गांव में बुधवार को जमीन कब्जा करने के लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट के दौरान कुल्हाड़ी से एक युवक को जख्मी कर दिया गया। उसने उपचार के दौरान जयंत स्थित अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने हमलावरों में एक को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरे की तलाश सरगर्मी से की जा रही है।
विज्ञापन

सिरसोती गांव निवासी प्रवीण कुमार (27) पुत्र लल्लन सिंह गांव में ही सड़क के किनारे छोटी सी दुकान चलाता था। सिरसोती गांव के ही मिथिलेश उर्फ पुष्पराज और ब्यास जायसवाल पुत्रगण विष्णु कांति जायसवाल बुधवार की सुबह उसकी दुकान पर पहुंचे जमीन खाली कर को कहा। प्रवीण का कहना था कि एनटीपीसी की जमीन है और वह उस पर कब्जा नहीं कर रहा। रोजी रोटी के लिए दुकान लगाता है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद गहरा गया। कहासुनी के दौरान ही मिथिलेश जायसवाल ने प्रवीण के गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। इसके बाद घटना स्थल पर कोहराम मच गया। आसपास के लोगों ने मामले की सूचना 100 नंबर पुलिस को दी और ग्रामीणों की मदद से परिवार वाले प्रवीण को लेकर एनटीपीसी धंवंतरि चिकित्सालय ले गए लेकिन हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मध्य प्रदेश के जयंत स्थित नेहरू अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इधर मौके पर पहुंची 100 डायल पुलिस ने आरोपी मिथिलेश को गिरफ्तार कर लिया जबकि उसका भाई ब्यास जायसवाल मौके से फरार हो गया। मृतक के भाई अखिलेश की तहरीर पर पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। क्षेत्राधिकारी एसके बिश्नोई ने बताया कि जमीन कब्जा करने को लेकर विवाद के दौरान घटना को अंजाम दिया गया है। इस मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरे की तलाश जारी है।
विज्ञापन


कांस्टेबल को किया निलंबित
बीजपुर । जमीन विवाद को लेकर सिरसोती गांव में युवक की हुई हत्या के बाद बुधवार की शाम पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। बिलख रहे परिवार वालों को सांत्वना देते हुए इस मामले में फरार एक आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लेने का आश्वासन दिया। एसपी ने आरोपी मिथिलेश जायसवाल से भी पूछताछ की। इस दौरान खुलासा हुआ कि बीजपुर थाने में तैनात कांस्टेबल अक्षय यादव ने एक पक्ष को एनटीपीसी की जमीन पर झोपड़ी लगाने के लिए उकसाया था। जिसकी वजह से हत्या की घटना को अंजाम दिया गया। इस खुलासे के बाद एसपी ने कांस्टेबल अक्षय यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed