फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   मनबढ़ों ने निजी अस्पताल में किया तोड़फोड़

मनबढ़ों ने निजी अस्पताल में किया तोड़फोड़

Mon, 01 Jan 2018 11:33 PM IST
Updated Mon, 01 Jan 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
मनबढ़ों ने निजी अस्पताल में किया तोड़फोड़
सोनभद्र (घोरावल)। घोरावल कस्बे में संचालित एक निजी अस्पताल में रविवार की देर रात किसी बात से नाराज होकर कुछ मनबढ़ों ने तोड़फोड़ की। घटना की सूचना मिलने पर जब तक पुलिस पहुंचती आरोपी भाग चुके थे। पीड़ित डॉक्टर एमएम यादव की तहरीर पर दो नामजद समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ लूट, तोड़फोड़ समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक घोरावल निवासी डॉ. एमएम यादव का अस्पताल है। उनका आरोप है कि रविवार की रात करीब दस बजे चार-पांच युवकोें ने अस्पताल में घुसकर एक रोगी से विवाद करने लगे। कर्मचारियों ने युवकों को विवाद करने से मना किया तो वे लोग उनके साथ मारपीट करने पर आमादा हो गए। शोर-गुल सुनकर बीच-बचाव करने के लिए डॉक्टर गए तो युवक उनसे भी उलझ गए। कुछ युवकों ने अस्पताल में तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया, जिससे हड़कंप मच गया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। इसी बीच किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पूर्व उत्पात मचाने वाले फरार हो गए। रात में ही कर्मचारियों के साथ डॉक्टर ने कोतवाली जाकर घटना की सूचना दी। डॉक्टर ने युवकों पर अस्पताल में घुसकर तोड़फोड़ करके रुपये छिनने का आरोप लगाया है। इस संबंध में सिटी सीओ विवेकानंद तिवारी ने बताया कि डॉक्टर एमएम यादव की तहरीर पर घोरावल निवासी नीरज, सत्यम और कई अज्ञात के खिलाफ लूट, तोड़फोड़, मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा कायम कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed