{"_id":"59514fb64f1c1b805b8b45b0","slug":"131498501046-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों रुपये लेकर चिटफंड कंपनी फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लाखों रुपये लेकर चिटफंड कंपनी फरार
Updated Mon, 26 Jun 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज स्थित चिटफंड कंपनी के कर्मचारी उपभोक्ताओं को गाढ़ी कमाई लेकर फरार हो गए। उपभोक्ता अब अपने रुपये वापस पाने के लिए भटक रहे हैं। सोमवार कंपनी के दफ़्तर पर ताला लगा देख लोगों ने हंगामा भी किया।
चिटफंड कंपनी के कर्मचारियों ने लोगों को पांच साल में जमा रुपये को दोगुना करने का लालच देकर लाखों रुपये जमा करा लिए। दो दिन पहले कुछ उपभोक्ता कंपनी में रुपये जमा करने के लिए पहुंचे तो वहां ताला लटका मिला। उपभोक्ताओं ने सोचा कि ईद पर्व की वजह से आफिस बंद है। सोमवार को रुपये जमा कराने वाले कुछ एजेंटों को मालूम चला कि कंपनी के अधिकारी और कर्मचारियों ने मोबाइल बंद कर फरार हो गए हैं। एजेंट, उपभोक्ता कंपनी के कार्यालय पहुंच कर संबंधितों के बारे में आसपास के लोगों से पूछताछ की। पता चला कि दो दिन से आफिस खुला ही नहीं है। इसके बाद लोगों ने दफ्तर के सामने हंगामा भी किया। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया ति उपभोक्ताओं ने अभी तहरीर नहीं दी है। बताते चले कि इससे पहले भी पांच-छह चिटफंड कंपनी उपभोक्ताओं का करोड़ों रुपये जमा कर फरार हो चुकी हैं।