{"_id":"5cba10b6bdec2213f4136d74","slug":"121555697846-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन विभाग ने छापेमारी कर अवैध कोयले के भंडारण को पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
वन विभाग ने छापेमारी कर अवैध कोयले के भंडारण को पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनपरा। रेनूसागर चौकी परिक्षेत्र स्थित रेहटा गांव में वन विभाग की टीम ने शुक्रवार को छापामारी कर अवैध भंडारण कर रखे गए अवैध कोयले को जब्त कर मामले की जांच में जुट गई है।
उप प्रभागीय वनाधिकारी मनमोहन मिश्रा के नेतृत्व में अनपरा रेंजर नवीन राय मय फोर्स रेहटा गांव में पहुंचकर सुनसान इलाके में भंडारण किए गए लगभग छह टन कोयले को जब्त करते हुए। मामले की जांच में जुट गए हैं। रेंजर नवीन राय ने बताया कि लगातार शिकायत मिल रही थी कि रेहटा गांव के आसपास कुछ कोयला चोर एनसीएल की खदानों से कोयला लाकर भंडारण कर रहे है। मौका पाकर चोर कोयले को चंदासी मंडी भेज रहे है। मुखबिर की मिली सूचना पर उक्त कार्यवाही की गई। इस दौरान डिप्टी रेंजर, वनरक्षक आदि मौजूद रहे। विदित हो कि ऊर्जांचल में काले कारोबार का खेल सफेदपोशों द्वारा बड़े ही सुनियोजित ढंग से खेला जा रहा है। रात के अंधेरे में ट्रक के ट्रक कोयला खदानों से निकाल चंदासी मंडी को भेजा जा रहा है। सूत्रों पर गौर करे तो संबंधित विभागों की मिलीभगत से कोयला चोरी का खेल जारी है। वन विभाग की इस कार्यवाही से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।