{"_id":"5c3a2fd3bdec22738e369823","slug":"121547317203-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा से छेडख़ानी करने पर दो छात्रों को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। सुकृत पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को छात्रा से छेड़खानी करने के आरोप में दो छात्रों की पिटाई कर दी गई। इसके बाद उन्हें बंधक बना लिया गया। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची डॉयल 100 ने नाराज लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद उनकी चंगुल से दोनों को मुक्त करा कर कोतवाली ले गई। सुकृत पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली छात्रा के साथ कुछ छात्र छींटाकशी करते हैं। इसकी जानकारी होने पर छात्रा के घरवालों ने उन लोगों को समझाने की कोशिश की मगर वह लोग नहीं माने। शुक्रवार की सांय करीब साढ़े चार बजे वही लड़के छात्रा के साथ छेड़खानी करने लगे तो परिवार के लोगों ने दोनों को पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई की। थोड़ी ही देर बाद छात्र अपने साथियों के साथ पिटाई करने वालों के घर पहुंच गए और विवाद करने लगे। इससे नाराज होकर कुछ लोगों ने दोबारा छात्रों की पिटाई। यह देख अन्य छात्र फरार हो गए। भीड़ ने दोनों छात्रों को पीटने के बाद उन्हें बंधक बना कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच कर दोनों को हिरासत में कोतवाली ले आई। पुलिस ने कहा कि तहरीर मिलने पर छात्रों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।