फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   जनता से करें मृदुल व्यवहार, अपराधियों पर कसें नकेल

जनता से करें मृदुल व्यवहार, अपराधियों पर कसें नकेल

Thu, 13 Dec 2018 10:59 PM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
जनता से करें मृदुल व्यवहार, अपराधियों पर कसें नकेल
चुर्क। पुलिस लाइन चुर्क स्थित सभागार कक्ष में बृहस्पतिवार को अपराध समीक्षा बैठक हुई। एसपी किरीट राठोड ने समस्त थानों के पुलिस पर्सनल आफ द मंथ में चयनित कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सभी थाना प्रभारियों को थाने पर आने वाली जनता से मृदुल व्यवहार, समस्या के त्वरित निस्तारण, थाना क्षेत्र में एंटी रोमियो टीम सक्रिय करने, नक्सली संचरण के रोकथाम के लिए प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पीली पर्ची, जन शिकायत रजिस्टर, डिजिटल वालंटियर के साथ गोष्ठी, थानों पर लंबित प्रार्थना पत्र, वारंट, विवेचना, हिस्ट्रीशीटर के डिजिटल सत्यापन, सक्रिय अपराधियों की सूची, गैंगेस्टर एक्ट में धारा 14(1) के अन्तर्गत संपत्ति जब्तीकरण की कार्यवाही, थानों पर लंबित मामलों के निस्तारण के लिए सीओ को सर्किल स्तर पर समीक्षा करने का निर्देश दिया। इससे पहले एसपी किरीट राठोड की अध्यक्षता में सैनिक सम्मेलन किया गया जिसमें कर्मचारियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देश दिए गए। इस मौके पर एएसपी अरूण कुमार दीक्षित, डा. अवधेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed