{"_id":"5b58b9534f1c1b48748b6ef7","slug":"121532541267-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक दुष्कर्म में चार पर एफआईआर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सामूहिक दुष्कर्म में चार पर एफआईआर
Updated Wed, 25 Jul 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामगढ़। रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के एक गांव की दलित महिला (28)के साथ सामूहिक दुष्कर्म और उसका उत्पीड़न करने के मामले में पुलिस ने चार के खिलाफ दुष्कर्म और दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना 21 जुलाई की है। एसपी के निर्देेश पर बुधवार को बरकोनिया पुलिस ने यह कार्रवाई की।
पीड़िता के मुताबिक गत 18 जुलाई को उसके पति और परिवार के लोगों ने उसके साथ मारपीट की थी। इस संबंध में उसने मामला भी दर्ज कराया था। 21 जुलाई को उसे गांव के ही कौशल यादव, मनीष जायसवाल, गोपाल जायसवाल और जितेंद्र यादव मुकदमे की पैरवी कराने के बहाने राबर्ट्सगंज ले गए। वहां दिन भर इधर-उधर घुमाते रहे। शाम को चारों लोग उसे कौशल के घर ले गए और कहा कि घर जाओगी तो तुम्हारा पति तुमको पीटेगा। इस भयवश उस रात वह वहीं रूक गई। पीड़िता का आरोप है कि रात में चारों लोगों ने जबरिया उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।