फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   आग लगाकर किशोर ने की खुदकुशी

आग लगाकर किशोर ने की खुदकुशी

Thu, 01 Mar 2018 12:08 AM IST
Updated Thu, 01 Mar 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
आग लगाकर किशोर ने की खुदकुशी
थाना क्षेत्र के करहिया गांव में मंगलवार की रात रवींद्र (15) ने खुद को आग के हवाले कर लिया। जिला अस्पताल में बुधवार की भोर में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर घरवालों को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

करीब छह माह से विण्ढमगंज थाना क्षेत्र के धोरपा गांव निवासी रवींद्र अपने जीजा करहिया गांव निवासी लालबहादुर के यहां रहकर पिकअप पर खलासी का कार्य करता था। मंगलवार की रात करीब आठ बजे एक गुमटी के पास रवींद्र ने अपने शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा ली। ग्रामीण लाल बहादुर किशोर को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुद्धी ले गए। प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टर मनोज एक्का ने उसे जिला अस्पताल भेज दिया। यहां भोर में करीब चार बजे रवींद्र की मौत हो गई। मृतक के जीजा ने घटना के कारण के बारे में अनभिज्ञता जाहिर की। वहीं मृतक के परिजनों ने कहा कि पिकअप जीप खरीदने के लिए रवींद्र ने एक लाख रुपये अपने जीजा को दिया था। बतौर पार्टनर मालिक के हैसियत से वह पिकअप पर खलासी का भी काम करता था। गौरतलब है कि रवींद्र के पिता ने भी दो साल पहले आग लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस का कहना है कि घरवालों की ओर से घटना के कारणों की जानकारी नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed