{"_id":"5c08082fbdec224167139a8e","slug":"11544030255-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक आफ बड़ौदा का एटीएम तोड़ने का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक आफ बड़ौदा का एटीएम तोड़ने का प्रयास
Updated Wed, 05 Dec 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओबरा (सोनभद्र)। थानाक्षेत्र के कस्तूबा मार्केट में स्थित बैंक आफ बड़ौदा का एटीएम मंगलवार की रात चोरों ने तोड़ने की कोशिश की। एटीएम का ताला खोलकर चोर अंदर दाखिल हुए और सरिया से एटीएम तोड़ने का प्रयास करने में असफल होने पर फरार हो गए। बुधवार की सुबह बैंक कर्मी को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची ओबरा पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस एटीएम सुरक्षा के लिए तैनात गार्डों सहित बैंककर्मियों से पूछताछ की जा रही है। वहीं शाखा प्रबंधक प्रत्येेश कुमार की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार रात्रि नौ बजे गार्ड एटीएम में ताला लगाकर चला गया। वहीं गार्ड सुबह आया तो उसे एटीएम के साथ छेड़छाड़ होने की जानकारी मिली। तीन पालियों में एटीएम की सुरक्षा के लिए गार्डों की तैनात हैं। बीती रात नौ बजे के बाद गार्ड एटीएम में ताला लगाकर चला गया। हैरानी की बात यह है एटीएम के बाहर लगा शटर का ताला तोड़ने के बजाए उसे खोलकर अंदर प्रवेश किया गया। एटीएम को नुकसान पहुुंचाने के बाद पुन: शटर का ताला बंद किया गया है। पुलिस की माने तो सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध नहीं है। वहीं शाखा प्रबंधक के न होने के कारण कोई भी बैंककर्मी इस संबंध में कुछ भी बताने के लिए तैयार नहीं है। प्रभारी शाखा प्रबंधक प्रतेश कुमार ने ओबरा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
....................
एटीएम का शटर में बाहर से लगे ताले को तोड़े बिना अंदर दाखिल होने और एटीएम को क्षतिग्रस्त करने को लेकर गार्डों की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। एटीएम बंद करने तक का सीसी टीवी फुटेज मौजूद है। घटना को अंजाम दिए जाने का फुटेज नहीं है। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि यह काम उससे संबंधित जानकार व्यक्ति ही कर सकता है। वहीं एटीएम के शटर का ताला चाभी से खोला गया है।