फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   थाना समाधान दिवस: फरियादियों ने सुनाई समस्याएं

थाना समाधान दिवस: फरियादियों ने सुनाई समस्याएं

Sun, 02 Dec 2018 12:57 AM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
थाना समाधान दिवस: फरियादियों ने सुनाई समस्याएं
सोनभद्र। जिले के 21 थानों में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। सुनवाई के दौरान अधिकारियों के समक्ष 26 शिकायती पत्र पहुंचा। इसमें सर्वाधिक राजस्व सेे संबंधित मामले थे। सुनवाई कर रहे अधिकारियों ने मौके पर सात मामलों का निपटारा करते हुए संबंधितों को सप्ताह भर में सभी प्रकरणों निस्तारण करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज कोतवाली में एएसपी अरूण कुमार दीक्षित, एसडीएम शादाब असलम ने पीड़ितों के दुख दर्द को सुना। यहां पर 15 फरियादियों ने फरियाद लगाया। अधिकारियों ने चार मामलों का तत्काल निस्तारण कर दिया। सुनवाई में कोतवाल सीपी पांडेय, लेखपाल अवधेश तिवारी, रामनाथ यादव, बिष्णु दूबे, शिवशंकर आदि मौजूद रहे। चोपन: स्थानीय थाने में ओबरा सीओ ज्ञान प्रकाश राय के समक्ष दो प्रार्थना पर पत्र पहुंचा। खलियारी: रायपुर थाने में प्रभारी निरीक्षक विनोद यादव के समक्ष दो मामले पहुंचे और सभी का निस्तारण का हुआ। रामगढ़: पन्नूगंज थाने में सदर तहसीलदार विकास पांडेय और प्रभारी निरीक्षक एसके मिश्रा ने समस्याएं सुनी। यहां पांच प्रार्थना पत्र पहुंचा, जिसमें सिर्फ एक मामले का निपटारा हुआ। रामपुर बरकोनिया मेें थानाध्यक्ष के समक्ष एक प्रार्थना पत्र पहुंचा। घोरावल: स्थानीय कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक आशीष सिंह के समक्ष तीन शिकायती पत्र पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed