फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   घरेलू कलह से क्षुब्ध होकर महिला ने लगाई फांसी

घरेलू कलह से क्षुब्ध होकर महिला ने लगाई फांसी

Thu, 23 Aug 2018 11:16 PM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
घरेलू कलह से क्षुब्ध होकर महिला ने लगाई फांसी
सलखन। चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी ग्राम पंचायत के मीना बाजार टोले मे बुधवार की देर रात नीलम देवी (32) का शव फंदे से लटकता मिला। गुरुवार की सुबह उसका शव लटका देख परिवार वालों को इसकी जानकारी हुई। मीना बाजार के संजय प्रजापति का बुधवार की रात उसकी पत्नी नीलम से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के नाते आये दिन दोनों में कहासुुनी होती थी। बुधवार की रात फिर दोनों में विवाद हुआ। पति के मुताबिक रात में जब घर के सारे खाना खाकर सो गए तो नीलम ने अपने कमरे में फांसी लगा लिया। गुरुवार की सुबह परिवार के लोगों ने उसका शव घर में लटका देखा तो उसकी जानकारी पुलिस को दी। उसने बताया कि उसके दो बच्चे हैं। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के नाते बच्चों के पालन पोषण को लेकर अक्सर विवाद होता था। दोनों की शादी करीब 13 वर्ष पूर्व हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed