{"_id":"5afb25544f1c1be3408b59b9","slug":"11526408532-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरों चालक को अगवा करने कस प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बोलेरों चालक को अगवा करने कस प्रयास
Updated Tue, 15 May 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
नगर में मंगलवार की दोपहर बदमाशों ने मय बोलेरो चालक को अगवा करने का प्रयास किया। विरोध करने पर बदमाशों ने चालक कुंवर सिंह को मारपीट कर घायल कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची तो बदमाश बाइक से भाग गए। पुलिस ने बदमाशों की खोजबीन में कई स्थानों पर दबिश दी है।
दोपहर करीब 12 बजे किरबिल के प्रधान बच्चा लाल अपनी बोलेरो से दुद्धी कोर्ट में किसी मुकदमे के सिलसिले में आए थे। किरबिल गांव निवासी पीड़ित चालक ने बताया कि प्राचीन तालाब के पास वह गाड़ी खड़ी कर बैठा था। तभी एक बजे बाइक सवार तीन युवक उसके पास आकर आगे छोड़ने की बात कहने लगे। उसने इंकार किया तो दो युवक जबरन बोलेरो में बैठ गए। एक युवक ने बोलेरो स्टार्ट कर लिया जबकि दूसरा उसको पकड़ कर बीच वाली सीट पर बैठा दिया। धनौरा गांव में रेलवे क्रासिंग केे पार ले जाकर बदमाश उसे पीटने लगे। चालक के मुताबिक तीसरा युवक बाइक से गाड़ी के पीछे-पीछे पहुंचा। उसकी मोबाइल फोन छीनकर स्विच ऑफ कर दिया। मौका देखकर कुंवर गाड़ी से चाभी निकाल कर किसी तरह भाग निकला। चालक ने पहाड़ी के पास स्थित बस्ती में अपने साथ हुई घटना को बताया और दूसरे के मोबाइल से करीब दो बजे अपने मालिक को फोन कर घटना की जानकारी दी। पुलिस के साथ प्रधान घटना स्थल पर पहुंचे। उधर पुलिस की गाड़ी देख बदमाश भाग गए। पुलिस का कहना है कि बोलेरो को वाहन स्वामी के कब्जे में दे दिया गया है। पीड़ित चालक या वाहन स्वामी ने कोई तहरीर नहीं दी है। बावजूद इसके बदमाशों की खोजबीन की जा रही है।