{"_id":"5ab292cf4f1c1bb3758b6a7c","slug":"11521652431-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू ट्रक ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, खलासी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेकाबू ट्रक ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, खलासी की मौत
Updated Wed, 21 Mar 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के हिंदुआरी गांव के समीप मंगलवार की रात अनियंत्रित ट्रक खड़े ट्रक से टकरा गया। हादसे में खलासी सुरेश कुमार (19) की मौत हो गई।
मंगलवार की रात करीब साढ़े दस बजे हिंदुआरी में राजमार्ग पर चोपन से गिट्टी लोडकर वाराणसी की तरफ जा रहा। ट्रक चालक अनियंत्रित होकर पहले से खड़े ट्रक में टक्कर मार दिया। हादसे के बाद ट्रक जैसे ही आगे बढ़ा तो चालक ओमप्रकाश को पता चला कि हादसे में उसके खलासी सुरेश का बांया हाथ कटकर गिर पड़ा है। चालक ओमप्रकाश ने मामले की जानकारी उसके परिवार वालों को देने के साथ ही खलासी को लेकर जिला अस्पताल गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि सुरेश कुमार चंदौली के चकरघट्टा थाना क्षेत्र के जयमोहनी गांव का रहने वाला है। सूचना के बाद परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर घरवालों को दे दिया गया। पुलिस का कहना है कि मृतक के घरवाले चालक की लापरवाही से हादसा होने की बात कह रहे हैं। घरवाले जो तहरीर देंगे उसकेे आधार पर मुकदमा दर्ज कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।