{"_id":"59e8a2f24f1c1bd1538b82ff","slug":"11508418290-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद में पट्टीदारों में चले लाठी-डंडे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भूमि विवाद में पट्टीदारों में चले लाठी-डंडे
Updated Thu, 19 Oct 2017 06:34 PM IST
विज्ञापन
सोनभद्र (करमा/केकराही)। भूमि विवाद को लेकर गुरुवार को करमा थाना क्षेत्र के जड़ेरूआ गांव में पट्टीदारों में लाठी-डंडे चले। इसमें दोनों तरफ से पिता-पुत्रों समेत छह घायल हो गए। जिला अस्पताल में घायलों का उपचार हुआ। पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गई है।
सुबह करीब साढ़े दस बजे बचाऊ और उसकेे भाई के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे। शोर-गुल सुनकर मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने बीच बचाव किया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। दोनों पक्षों ने थाने जाकर घटना की सूचना दी। पुलिस ने बताया कि मारपीट में प्रथम पक्ष से बचाऊ (55), उसका बेट पिंटू (20), लवकुश (27) दूसरे पक्ष से दया (50) उसका पुत्र गौतम (26) व स्वागतम (22) घायल है। पुलिस ने बताया कि दोनों तरफ से तहरीर मिली है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। जांच में पता चला है कि काफी दिनों से पट्टीदारों में विवाद चल रहा है।