फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   छात्र को धमकी देकर डेढ़ लाख का जेवर उड़ाया

छात्र को धमकी देकर डेढ़ लाख का जेवर उड़ाया

Tue, 22 Jan 2019 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
छात्र को धमकी देकर डेढ़ लाख का जेवर उड़ाया
सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के उरमौरा गांव में युवक ने कक्षा नौंवी के छात्र अभिषेक को धमका कर उससे घर से करीब डेढ़ लाख का सोने का जेवर लेकर फरार हो गया। सोमवार को पीड़ित के पिता राधेश्याम पांडेय ने पुलिस को घटना की तहरीर दी। पुलिस आरोपी की तलाश करने में जुट गई है।
विज्ञापन

उरमौरा गांव निवासी राधेश्याम पांडेय पेशे से अधिवक्ता हैं। राधेश्याम के मुताबिक 12 जनवरी को वह कचहरी गए थे और उनकी लड़की स्कूल गई थी। उनकी पत्नी एक कमरे में सो रही थी क्योंकि उनकी तबीयत खराब चल रही है। उसी दिन दोपहर करीब एक बजे उन्हीं के गांव का रहने वाला एक युवक उनके बेटे अभिषेक को धमकी देकर आलमारी में एक प्लास्टिक में डिब्बे में रखे सोने का दो जोड़ा कान का झुमका, तीन जोड़ा कान का टप्स, दो नथुनी, चंद्रमा, तीन जोड़ी ओम, 25 नाक की कील और दो अंगुठी निकलवा कर फरार हो गया है। जाने से पूर्व आरोपी ने अभिषेक को जेवर के बारे में परिजनों को घटना की सूचना देने पर जान से मारने की धमकी दी। इस नाते कई दिनों तक छात्र ने अपने घरवालों को कुछ नहीं बताया। कहा कि काफी समझाने-बुझाने पर अभिषेक ने घरवालों को सच्चाई की जानकारी बताई। राधेश्याम के मुताबिक आरोपी के घरवालों से वार्ता किए तो उन्होंने जेवरों को वापस कराने की बात कही। लेकिन अभी तक जेवर वापस नहीं मिले। युवक करीब डेढ़ लाख का जेवर ले गया है। तहरीर मिलते ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। सिटी सीओ राहुल मिश्रा ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। फिर भी जांच करवा कर कार्यवाही कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed