{"_id":"6ae6388616798eb2c705cfe4","slug":"father-killed-two-daughters-injured-after-being-hit-by-a-truck-palwal-news-c-25-1-mwt1009-116902-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: ट्रक की टक्कर से पिता की मौत, दो बेटियां जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: ट्रक की टक्कर से पिता की मौत, दो बेटियां जख्मी
विज्ञापन
होडल-नगीना मार्ग पर सिंगार गांव के पास हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। होडल-नगीना मार्ग पर शनिवार सुबह सिंगार गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पिता की मौत हो गई, जबकि उनकी दो बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों में एक बेटी की हालत नाजुक बताई जा रही है। दोनों को पुन्हाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार देने के बाद मांडीखेड़ा के अल आफिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। पिता की मौत और दोनों बेटियों के घायल होने से परिवार में मातम पसरा हुआ है।
जानकारी के अनुसार, पुन्हाना शहर के पैमाखेड़ा मोड़ निवासी शहरयार खान शनिवार सुबह अपनी बेटियों आसीफा और असमा को बाइक पर लेकर अपने मामा के घर किसी काम से इंदाना गांव की ओर जा रहे थे। जब वे सिंगार गांव में जावेद पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे एक ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को उपचार के लिए पुन्हाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने शहरयार खान को मृत घोषित कर दिया, जबकि दोनों बेटियों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मांडीखेड़ा रेफर कर दिया। इनमें एक युवती की नाजुक हालत को देखते हुए दिल्ली टामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
बिछोर थाना प्रभारी सुखबीर सिंह के अनुसार, मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। हादसे के बाद ट्रक चालक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।