{"_id":"6ae638ab30714f18f305df04","slug":"fir-against-hospital-over-death-of-two-month-old-infant-sitapur-news-c-102-1-slko1053-166797-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: दो माह के मासूम की मौत पर अस्पताल के खिलाफ प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: दो माह के मासूम की मौत पर अस्पताल के खिलाफ प्राथमिकी
Sun, 01 Nov 2026 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 01 Nov 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। कस्बे के मोहल्ला महाराजागंज स्थित मोहम्मद हुसैन क्लिनिक (बगिया वाला अस्पताल) में उपचार के दौरान दो माह के मासूम की शुक्रवार को मौत हो गई थी। इससे नाराज परिजनों ने शनिवार को हंगामा कर चिकित्सक और अस्पताल के स्टाफ पर चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप लगाते हुए कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच सीओ बिसवां को सौंपी गई है
मोहल्ला अमरनगर निवासी रामलखन के अनुसार, उनके दो माह के पुत्र नितिन को जुकाम और खांसी होने पर 29 अक्तूबर को क्लिनिक में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि करीब आठ घंटे तक भर्ती रखकर बच्चे को कई इंजेक्शन लगाए गए। इसके बाद हालत ठीक बताकर उसे घर भेज दिया गया। 30 अक्तूबर को दोबारा बच्चे को दिखाने पहुंचने पर चिकित्सक और स्टाफ ने पांच इंजेक्शन लगाए। इसके कुछ देर बाद ही बच्चे की हालत बिगड़ गई और उसकी सांसें रुक गईं।
परिजनों का आरोप है कि विरोध करने पर चिकित्सक और स्टाफ ने उनके साथ अभद्रता की व धक्का देकर क्लिनिक से बाहर निकाल दिया। पीड़ित ने जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपतिआर से शिकायत की थी। डीएम ने तत्काल एसडीएम बिसवां व सीएचसी अधीक्षक को मौके पर भेजकर जांच करने के निर्देश दिए थे। जांच में उजागर हुआ कि अस्पताल का नवीनीकरण नहीं हुआ है। वहीं, मौके पर चिकित्सक भाग गया था। सीओ हर्षित चौहान ने बताया कि अस्पताल के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।