{"_id":"6ae6398b87810a34fd0bc64a","slug":"rs-210-lakh-swindled-under-the-pretext-of-a-job-in-russia-deoria-news-c-208-1-deo1011-195604-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: रूस में नौकरी का झांसा देकर 2.10 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: रूस में नौकरी का झांसा देकर 2.10 लाख ठगे
Sun, 01 Nov 2026 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 01 Nov 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। रूस में 80 हजार रुपये महीने की नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक युवक से 2.10 लाख रुपये ठग लिए गए। आरोपियों ने रूस भेजने के बजाय युवक और उसके दोस्त को मलयेशिया भेज दिया। वहां दोनों के पासपोर्ट छीनकर जबरन नाले की सफाई कराई गई।
विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगा है। किसी तरह स्वदेश लौटने के बाद रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी मिली। भाटपाररानी क्षेत्र के खड़ेसर गांव निवासी राकेश कुशवाहा की शिकायत पर कोर्ट के आदेश से सदर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार की रात करीब आठ बजे तीन आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज की है।
राकेश के मुताबिक, सितंबर 2025 के पहले सप्ताह में कलेक्ट्रेट के पास उसकी मुलाकात रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के अकटहिया उर्फ मटियरी निवासी अमरनाथ यादव से हुई। अमरनाथ ने रूस के मास्को में फल पैकिंग की नौकरी दिलाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
25 सितंबर को राकेश अपने दोस्त अशोक कुशवाहा के साथ चौरीचौरा स्थित श्री वीरेंद्र ट्रेडिंग एंड टेस्ट सेंटर पहुंचा।
वहां अमरनाथ और उसके भाई मंजेश यादव ने दोनों का मेडिकल कराया। इसके बाद रूस में नौकरी का ऑफर लेटर और हवाई टिकट भेजा गया। आरोप है कि वीजा और टिकट समेत अन्य खर्च के नाम पर अलग-अलग तारीखों में 2.10 लाख रुपये लिए गए।
आरोप है कि छह जनवरी 2026 को दोनों को दिल्ली बुलाया गया मगर आठ जनवरी को टिकट निरस्त होने की जानकारी देकर लौटा दिया गया। इसके बाद 21 जनवरी का टिकट भी रद होने की बात कही गई। कई महीने टालमटोल के बाद 29 जून को आरोपी दोनों को कोलकाता एयरपोर्ट ले गए। वहां पश्चिम बंगाल निवासी अल्ताफ गाजी से मुलाकात कराई और रूस के बजाय मलयेशिया का टूरिस्ट वीजा देकर भेज दिया।
राकेश का आरोप है कि मलयेशिया पहुंचने पर एक बांग्लादेशी शख्स ने दोनों के पासपोर्ट छीन लिए। नाले में उतरकर सफाई करने के लिए मजबूर किया।
विरोध पर मारपीट की गई। किसी तरह वापस लौटने के बाद 15 जुलाई को चौरीचौरा स्थित कार्यालय पहुंचकर रुपये मांगे तो धमकी देकर भगा दिया गया। इसके बाद पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सीओ सिटी संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।