{"_id":"5c379294bdec22737e6ae8ee","slug":"111547145876-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता छात्रा का बांध में उतराता मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलखन। चोपन थाना क्षेत्र के झिनरपोछा जंगल के समीप बैराज बांध में बृहस्पतिवार को एक किशोरी का शव मिला। शव की शिनाख्त छात्रा अर्चना (17) के रूप में हुई। वह तीन जनवरी से लापता थी। बांध से शव निकाल कर पुलिस पीएम के लिए जिला अस्पताल ले जाने लगी तो घरवालों ने रोक दिया। उनका कहना था उसकी बेटी की हत्या कर शव को फेंका गया है। जब तक आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज नहीं होगा तब तक शव को ले जाने नहीं देंगे। एसओ ने नाराज लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराकर शव को पीएम के लिए ले गए। पिता की तहरीर पर पिता-पुत्र के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। बता दें कि चोपन थाना क्षेत्र के अवई गांव की रहने वाली अर्चना कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा थी। तीन जनवरी को संदिग्ध हाल में वह घर से लापता हो गई। घरवालों ने रिश्तेदारी और परिचितों के यहां उसकी खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला। बृहस्पतिवार की सुबह दस बजे झिनरपोछा जंगल के समीप बैराज बांध में कुछ लोगों ने एक किशोरी का उतराता शव देख कर ग्रामीणों को सूचना दी। देखते ही देखते बांध पर सैकड़ों ग्रामीण पहुंच गए। एक व्यक्ति ने पुलिस को शव मिलने की सूचना दी। इस दौरान किसी ने शव की शिनाख्त अर्चना के रूप में करते हुए उसके घरवालों को जानकारी दी। सूचना मिलते ही मृतक के घरवाले और चोपन थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह पहुंच गए। थानाध्यक्ष ने पानी से शव को बाहर निकलवा कर पीएम के लिए अस्पताल भेजने लगे तो मृतक के घरवालों ने गांव के एक युवक पर हत्या का केस दर्ज करने की मांग को लेकर शव को ले जाने से रोक दिया। एसओ ने मुकदमा दर्ज कर उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया तब जाकर मामला शांत हुआ और पुलिस शव को लेकर अस्पताल ले गई। ओबरा सीओ ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि शव का पीएम करवाकर घरवालों को सुपुर्द कर दिया गया। देर शाम शव का दाह संस्कार भी कर दिया गया। मृतका के पिता कन्हैया पाल की तहरीर पर उसी के गांव के रहने वाले भूपेंद्र और उसके पिता चंद्रपाल के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।