फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   अधजला महिला का खाई में मिला शव

अधजला महिला का खाई में मिला शव

Tue, 17 Jul 2018 11:28 PM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
अधजला महिला का खाई में मिला शव
चोपन थाना क्षेत्र के मालोघाट में टोल प्लाजा के समीप वाराणसी -शक्तिनगर मुख्य मार्ग के किनारे खाई में सोमवार की देर रात महिला का अधजला शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आरंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

शव मिलने की सूचना रात 10 बजे कुछ ग्रामीणों एवं चरवाहों ने एक होटल मालिक को दी। होटल मालिक ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। जानकारी मिलते ही ओबरा सर्किल के क्षेत्राधिकारी केजी सिंह, चोपन, डाला व हाथीनाला की पुलिस मौके पर पहुंच गई। इधर अधजला महिला का शव मिलने की सूचना से तमाम ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। महिला की आयु करीब 28 वर्ष बताई गई है। हालांकि शव की पहचान अभी नहीं हो सकी है। अनुमान लगाया जा रहा है कि महिला की हत्या कहीं और करके मालोघाट में शव को जलाने का प्रयास किया गया है। जांच में पुलिस को शव मिलने वाले स्थल के आसपास झाड़ियां भी झुलसी हुई मिली हैं। शव से कुछ दूरी पर एक बीयर की खाली बोतल भी पाई गई है, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। क्षेत्राधिकारी ओबरा डा. कृष्ण गोपाल सिंह ने बताया कि शव की स्थिति व घटना स्थल पर मिले सामान हत्या की तरफ इशारा कर रहे हैं। चूंकि महिला के शरीर के अधिकतर हिस्से जल चुके हैं। इस नाते चेहरा पहचान में नहीं आ रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed