फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   बांसी में नदी-नालों से बड़े पैमाने पर हो रहा अवैध खनन

बांसी में नदी-नालों से बड़े पैमाने पर हो रहा अवैध खनन

Wed, 13 Feb 2019 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
बांसी में नदी-नालों से बड़े पैमाने पर हो रहा अवैध खनन
अनपरा। बीना पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बांसी के टोला खोखरी के समीप नदी-नाले से बड़े पैमाने पर अवैध बालू खनन का कार्य किया जा रहा है। वाहनों के आवाजाही के कारण आसपास के लोगों का जहां जीना दुश्वार हो गया है, वहीं अवैध खननकर्ता राजस्व को चूना लगा रहे हैं।
विज्ञापन

बांसी गांव के लोगों का कहना है अवैध बालू का खनन करने वाले लोग पहले रात में खनन करते थे परंतु शासन-प्रशासन की उदासीनता के कारण अब वह रात के साथ-साथ दिन में भी अवैध खनन को अंजाम दे रहे हैं। अवैध खनन कर्ता ट्रैक्टरों से बड़े पैमाने पर अवैध बालू का खनन का काम कर रहे हैं। दिन-रात ट्रैक्टरों के आवागमन होने से आसपास के लोग परेशान हैं। ग्रामीण बताते हैं कि ग्राम बांसी स्थित नाले से अवैध बालू खनन कर अनपरा-शक्तिनगर के विभिन्न गांवों व संविदाकारों के यहां बालू बेची जा रही है। कोल परियोजनाओं में डंप किए गए ओवर बर्डेन से बहकर बरसात में आने वाली बालू अवैध खनन का जरिया बना हुआ है। ककरी, बीना, खड़िया आदि कोल परियोजनाओं के समीप बहुत से ऐसे नदी-नाले हैं, जिनमें बालू भरा हुआ है। जिसे क्षेत्र में लोकल बालू के नाम से बेचा जा रहा है। बालू की मांग व कीमत को देखते हुए क्षेत्र में आधा दर्जन ट्रैक्टर दिन-रात नाले से अवैध बालू का खनन कर मनमाने दामों पर बाजारों में बिक्री कर रहे हैं। वहीं रेणुकूट वन प्रभाग के डीएफओ एमपी सिंह कहते हैं कि मामला संज्ञान में नहीं है। लेकिन जांच कर प्रवर्तन दल को भेजा जायेगा जो भी इस अवैध खनन में लिप्त पाया जायेगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed