फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   पुरानी रंजिश को लेकर पट्टीदारों में चले लाठी-डंडे

पुरानी रंजिश को लेकर पट्टीदारों में चले लाठी-डंडे

Tue, 15 May 2018 11:44 PM IST
Updated Tue, 15 May 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
पुरानी रंजिश को लेकर पट्टीदारों में चले लाठी-डंडे
कोतवाली क्षेत्र के तिलौली गांव में सोमवार की रात पट्टीदारों के बीच जमकर लाठी चटकी। इसमें चाचा-भतीजे का सिर फूट गया। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जिला अस्पताल में डब्लू (45) और उसके भतीजे लल्लू (32) का उपचार हुआ। पकड़े गए आरोपियों का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

रात करीब नौ बजे पुराने विवाद को लेकर पट्टीदारों में कहासुनी के बाद लाठी-डंडा चलने लगा। डंडे से चोंट लगने के कारण दो लोगों का सिर फट गया, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। घायलों और उनके घरवालों की चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों बीच बचाव किया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची तो विवाद करने वाले भागने लगे। पुलिसकर्मी खून से लथपथ घायलों को जिला अस्पताल ले गए। यहां डब्लू (45) और उसके भतीजे लल्लू (32) का उपचार कराने के बाद पुलिस उन्हें कोतवाली ले गई। पुलिस ने बताया कि दोनों तरफ से एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर मिली है। घटना की जांच करने के बाद मारपीट में शामिल प्रथम पक्ष के लल्लू, उसके पिता मुन्ना और दूसरे पक्ष से डब्लू का मारपीट करने के आरोप में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed