फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   चोरी की बोलेरो और स्कार्पियों से गांजा बरामद

चोरी की बोलेरो और स्कार्पियों से गांजा बरामद

Sat, 23 Dec 2017 12:05 AM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
चोरी की बोलेरो और स्कार्पियों से गांजा बरामद
सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के सजौर गांव में गुरुवार की शाम पुलिस ने चोरी की एक स्कार्पियो और एक बोलेरो को कब्जे में लिया है। स्कार्पियो सवार एक गांजा तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि तीन लोग फरार हो गए। बोलेरो से 22 किलो गांजा और स्कार्पियो से आठ किलो गांजा बरामद हुआ। तस्करों का नेटवर्क आजमगढ़ और बांदा से संचालित होता है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सदर कोतवाली में एएसपी डॉ. अवधेश सिंह ने पत्रकारों बताया कि सूचना मिल रही थी कि बांदा और आजमगढ़ के अपराधी चार पहिया वाहनों की चोरी कर गांजा की तस्करी कर रहे हैं। सोनभद्र, वाराणसी और एमपी से चार पहिया वाहनों की चोरी की गई है। अपराधियों को पकड़ने के लिए एसपी आरपी सिंह ने सदर कोतवाल भारतभूषण तिवारी, स्वाट टीम प्रभारी वीके सिंह, एसआई चंद्रभान सिंह की टीम गठित की।
विज्ञापन

गुरुवार की सांय करीब साढ़े चार बजे सजौर में घोरावल-खलियारी मार्ग पर मुखबिर की सूचना पर गांजा तस्करों को पकड़ने के लिए पहुंची। लेकिन फोर्स के पहुंचने से पूर्व स्कार्पियो को खड़ी कर उसमें सवार तीन गांजा तस्कर फरार हो गए। जबकि पुलिस कर्मियों ने बोलेरो चालक/गांजा तस्कर को पकड़ लिया। पकड़े गए बांदा जिले के तेंदुआरी थाना क्षेत्र के कांग्रेस के डेरा निवासी तस्कर मकरध्वज सिंह, फरार डेरा निवासी सोनू सिंह, आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र के दुबरा निवासी रोहित गोड़ और आजमगढ़ निवासी अलीशेर के खिलाफ धोखाधड़ी, एनडीपीएस एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चोरी की दोनों वाहनों को सीज कर दिया गया है। पकड़े गए आरोपी का चालान कर दिया गया। गांजा तस्कर गिरोह का संचालन फरार सोनू सिंह कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed