Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Young man defrauded under the pretext of getting him a vehicle

Una News: गाड़ी दिलाने के नाम पर युवक से धोखाधड़ी

Sat, 31 Oct 2026 05:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 31 Oct 2026 05:17 PM IST
विज्ञापन
Young man defrauded under the pretext of getting him a vehicle
भरवाईं (ऊना)। गाड़ी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस थाना चिंतपूर्णी में एक युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। छपरोह निवासी चेतन शर्मा की शिकायत पर पुलिस ने क्षेत्र के गांव नारी निवासी दीपांशु शर्मा के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। न्यायालय के आदेशों के बाद एफआईआर दर्ज हुई है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता चेतन शर्मा के अनुसार उनके पिता का वर्ष 2024 में निधन हो गया था। इसके बाद दीपांशु शर्मा ने उन्हें हुंडई क्रेटा गाड़ी खरीदने के लिए प्रेरित किया। आरोप है कि दीपांशु ने भरोसा दिलाया कि गाड़ी से संबंधित सभी खर्च और बैंक की किस्तें वही चुकाएगा। साथ ही गाड़ी किराये पर चलाकर हर महीने छह हजार रुपये का मुनाफा देने की बात भी कही थी। शिकायत के मुताबिक, इसी भरोसे पर चेतन ने दो फरवरी 2025 को क्रेटा गाड़ी खरीदी, जो उनके नाम पर पंजीकृत है। आरोप है कि गाड़ी दीपांशु के कब्जे में है लेकिन उसने बैंक की किस्तें जमा नहीं करवाईं। इसके चलते शिकायतकर्ता को खुद ईएमआई भरनी पड़ रही है। शिकायतकर्ता का दावा है कि वह अब तक दो लाख रुपये से अधिक की किस्तें जमा करवा चुका है।
विज्ञापन

आरोप है कि गाड़ी वापस मांगने और लेनदेन का हिसाब करने की बात कहने पर दीपांशु फोन उठाने से बचने लगा। शिकायतकर्ता ने 15 जुलाई 2026 को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर भी शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके बाद 19 जुलाई को पुलिस के समक्ष दीपांशु ने कथित तौर पर लिखित आश्वासन दिया कि आपसी लेनदेन का हिसाब करने के बाद 26 जुलाई तक गाड़ी वापस कर देगा लेकिन तय समय में ऐसा नहीं हुआ। इसके बाद शिकायतकर्ता ने न्यायालय में याचिका दायर की। न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस थाना चिंतपूर्णी में 30 अक्तूबर 2026 को एफआईआर दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने बताया कि शिकायतकर्ता की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही मामले के वास्तविक तथ्यों का पता चल सकेगा। मामले के जांच अधिकारी मुख्य आरक्षी सुनील कुमार हैं। फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और न ही किसी संपत्ति की जब्ती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed