Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   LPU controversy: No evidence found of the incident involving the rape of a female student

एलपीयू बवाल : छात्रा से दुष्कर्म की घटना का नहीं मिला सबूत

Sat, 31 Oct 2026 05:27 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Sat, 31 Oct 2026 05:27 PM IST
विज्ञापन
LPU controversy: No evidence found of the incident involving the rape of a female student
अफवाह से भड़की थी हिंसा, 22 आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जालंधर। पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में 26 सितंबर को हुई हिंसा के मामले में पुलिस जांच में छात्रा से दुष्कर्म की कथित घटना का कोई सबूत नहीं मिला है। पुलिस के अनुसार, दुष्कर्म की अफवाह फैलने के बाद छात्रों में आक्रोश बढ़ा और प्रदर्शन हिंसक हो गया। पुलिस ने कथित दुष्कर्म के मामले में कैंसिलेशन रिपोर्ट तैयार कर ली है, जिसे अदालत में दाखिल किया जाएगा।
पुलिस ने इस मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में हलफनामा भी दाखिल किया है। जांच के लिए एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित की गई थी। टीम ने 50 से अधिक लोगों के बयान दर्ज किए। विश्वविद्यालय परिसर और हॉस्टल की करीब दो सप्ताह की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली गई। जांच में कथित दुष्कर्म की घटना की पुष्टि करने वाला कोई सबूत नहीं मिला। कथित पीड़िता की पहचान भी नहीं हो सकी। पुलिस जांच में सामने आया कि एक छात्रा ने हॉस्टल में दुष्कर्म होने की बात सुनी थी। उसने यह संदेश अन्य लोगों के साथ साझा किया, जिससे छात्रों में गुस्सा बढ़ा और विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया।
विज्ञापन

26 सितंबर को हुई घटना के संबंध में पुलिस ने कुल पांच केस दर्ज किए थे। इनमें तोड़फोड़, सरकारी वाहनों को आग लगाने, सरकारी काम में बाधा डालने और लूटपाट के मामले शामिल हैं। पुलिस ने अब तक 116 लोगों को आरोपी बनाया है। इनमें विश्वविद्यालय के मौजूदा छात्र, पूर्व छात्र और बाहरी लोग शामिल हैं। पुलिस ने 22 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य की भूमिका की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान :
हिंसा के दौरान विश्वविद्यालय और आसपास की संपत्ति को करीब 30 करोड़ रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। पुलिस जम्मू-कश्मीर निवासी पूर्व छात्र फरहत और शेरू नामक युवक की तलाश कर रही है। इन पर छात्रों को उकसाने और तोड़फोड़ में शामिल होने का आरोप है। पुलिस महानिरीक्षक (काउंटर इंटेलिजेंस) आशीष वीवरी ने बताया कि दुष्कर्म मामले में कैंसिलेशन रिपोर्ट तैयार है। अन्य आपराधिक मामलों की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed