{"_id":"6ae5ac51ffa35ab92008e1d8","slug":"woman-living-in-live-in-relationship-murdered-police-launch-investigation-indore-news-c-1-1-noi1551-4891262-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: लिव-इन में रह रही महिला की संदिग्ध मौत, फ्लैट में पड़ा मिला शव, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: लिव-इन में रह रही महिला की संदिग्ध मौत, फ्लैट में पड़ा मिला शव, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज
Sat, 31 Oct 2026 05:12 PM IST
इंदौर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: इंदौर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 05:12 PM IST
सार
लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही 42 वर्षीय महिला का शव फ्लैट में मिला है। शुरुआती जांच में शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले और न ही कोई सुसाइड नोट बरामद हुआ है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
लिव इन रिलेशनशिप में रह रही महिला की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही 42 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव एक कॉलेज के पास स्थित आईडीए मल्टी के फ्लैट में मिला। मृतका का नाम पिंकी बताया जा रहा है।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। शुरुआती जांच में महिला के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं, वहीं घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जिसके बाद ही महिला की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
दरअसल बीती रात परदेशीपुरा थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि आईडीए मल्टी के एक फ्लैट में महिला मृत अवस्था में पड़ी हुई है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने फ्लैट का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। जांच के दौरान मृतका की पहचान 42 वर्षीय पिंकी के रूप में हुई। आसपास के लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक पिंकी गणेश नामक व्यक्ति के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: एमपी: धार में दुकान हटाने को लेकर विवाद, चाचा ने कुल्हाड़ी से भतीजे की हत्या की; पुलिस जांच में जुटी
महिला की अचानक हुई मौत से क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में महिला के शरीर पर बाहरी चोट या संघर्ष के कोई स्पष्ट निशान सामने नहीं आए हैं। इसके अलावा मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। ऐसे में फिलहाल मौत को संदिग्ध मानते हुए पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है। महिला की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई, किसी बीमारी के चलते हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।
बहरहाल पुलिस संबंधित व्यक्ति और आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही महिला की दिनचर्या, घटना से पहले की परिस्थितियों और उसके संपर्क में रहने वाले लोगों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

