{"_id":"5d77e7728ebc3e017347665c","slug":"crime-sonbhadra-news-vns482927264","type":"story","status":"publish","title_hn":"लईरा नदी में डूबने से युवक की मौत,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लईरा नदी में डूबने से युवक की मौत,
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
म्योरपुर। थाना क्षेत्र स्थित लईरा नदी में मंगलवार को एक युवक की डूबने से मौत हो गई। वह साथियों के साथ पिकनिक मनाने नदी तट पर गया था। स्वास्थ्य कर्मियों की सूचना पर पुलिस शव का पंचनामा कर पीएम के लिए सीएचसी दुद्धी ले गई।
पुलिस के मुताबिक पिपरी थाना क्षेत्र के रेणुकूट के शिवा पार्क निवासी बसंत कुमार कुशवाहा (31) पुत्र अवधेश कुमार कुशवाहा अपने कुछ साथियों के साथ लईरा नदी के तट पर पिकनिक मनाने के लिए गया था। दोपहर बाद नदी में नहाते वक्त बसंत गहरे पानी में चल गया। यह देख तट पर उपस्थित लोगों में हड़कंप मच गया। डूब रहे युवक के साथियों ने उसे किसी तरह से बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसको देखते ही मृत घोषित कर दिया। स्वास्थ्य कर्मियों ने मेमो के जरिए घटना की सूचना पुलिस को दी। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया। समाचार लिखे जाने तक शव का पोस्टमार्टम नहीं हुआ था।