फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Cracker consignments are being ordered even before sales are permitted.

Sonebhadra News: बिक्री की अनुमति से पहले ही मंगाई जा रही पटाखे की खेप

Sat, 11 Oct 2025 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Cracker consignments are being ordered even before sales are permitted.
सोनभद्र। दीपावली नजदीक आते ही कारोबारी पटाखे की खेप मंगाने लगे हैं। यही नहीं, कई इलाकों में अवैध भंडारण भी किया जा रहा है। पिछले साल त्योहार से ठीक पहले दो स्थानों पर आबादी के बीच बड़ी मात्रा में पटाखे जब्त किए गए थे। अब फिर से अवैध कारोबारियों की सक्रियता से लोगों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

जिले में पटाखे के 15 थोक विक्रेता हैं। इनके पास ही स्थाई लाइसेंस भी है। होली-दीपावली सहित अन्य विशेष अवसरों पर दुकान लगाने के लिए अस्थाई लाइसेंस जारी होते हैं। इसके लिए जिला प्रशासन के साथ ही फायर ब्रिगेड से अनुमति लेनी होती है। नियमानुसार अनुमति मिलने के बाद ही भंडारण और बिक्री की जा सकती है, लेकिन इसकी प्रक्रिया पूरी होने से पहले से दुकानदार पटाखे की खेप मंगाने लगते हैं। इसे असुरक्षित तरीके से आबादी के बीच स्थित मकान में रखा जाता है।
विज्ञापन

पिछले साल पुलिस ने स्थानीय लोगों की सूचना पर दो मकानों में अवैध रूप से रखे गए पटाखे की बड़ी खेप बरामद की थी। इसमें संबंधितों पर मुकदमा भी दर्ज हुआ, लेकिन इसके बाद मामला ठंडे बस्ते में चला गया। अब फिर से त्योहार नजदीक आने के साथ ही पटाखे की खेप जिले में आने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थाई लाइसेंसधारी और थोक विक्रेताओं के अलावा फुटकर दुकानदार भी बनारस, प्रयागराज और मप्र की मंडी से पटाखे की खेप मंगा रहे हैं, जबकि अभी तक उन्हें अनुमति नहीं मिली है। इस तरह से आ रहे पटाखे को अभी रहवासी इलाकों में ही रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed