{"_id":"67be0e49a5200ce2b20c98aa","slug":"crackdown-on-e-rickshaws-running-arbitrarily-challan-of-rs-70-5-seizures-sonbhadra-news-c-194-1-son1001-124832-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: मनमाने ढंग से दौड़ रहे ई-रिक्शा पर कसा शिकंजा, 70 का चालान, 5 सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: मनमाने ढंग से दौड़ रहे ई-रिक्शा पर कसा शिकंजा, 70 का चालान, 5 सीज
विज्ञापन
परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार को अभियान चलाकर मनमाने ढंग से चल रहे ई-रिक्शा पर कार्रवाई की। नगर के विभिन्न इलाकों में चले अभियान के दौरान 70 का चालान किया गया और पांच ई-रिक्शा सीज किए गए।
इस दौरान स्कूली बच्चों को असुरक्षित ढंग से बैठाकर चल रहे टेंपो चालकों को भी टीम ने रोककर कड़ी हिदायत दी। दो दिवसीय अभियान के पहले दिन एआरटीओ धनबीर यादव, यातायात प्रभारी अविनाश कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने बढ़ौली चौराहा, धर्मशाला चौक, घोरावल रोड, पन्नूगंज मार्ग सहित अन्य क्षेत्रों में जांच की।
बिना ड्राइविंग लाइसेंस ही ई-रिक्शा चला रहे कम उम्र के चालकों को चिह्नित कर उनका चालान किया। बगैर कागजात के पांच ई-रिक्शा को सीज किया गया। चार से अधिक सवारी बैठाकर चल रहे ई-रिक्शा को रोककर अतिरिक्त सवारी उतरवाई।
विज्ञापन
टेंपो में ले जाए जा रहे थे बच्चे, कागजात भी नहीं
घोरावल रोड पर टीम ने स्कूली बच्चों से भरे टेंपो को रोककर चेकिंग की। चालक के पास कोई कागजात नहीं थे। टेंपो में असुरक्षित ढंग से बच्चे बैठाए गए थे। न जाली लगी थी और न ही दरवाजों को लॉक करने की कोई व्यवस्था थी। बच्चों का कहना था कि उन्हें स्कूल की ओर से टेंपो उपलब्ध कराया गया है। संयुक्त टीम ने चालक को कड़ी हिदायत देते हुए मानक पूरा करने के निर्देश दिए।