फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   CPI ML marches on foot against inflation

महंगाई के खिलाफ भाकपा माले ने किया पैदल मार्च

Tue, 31 May 2022 06:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 06:15 PM IST
विज्ञापन
CPI ML marches on foot against inflation
कलेक्ट्रेट में महंगाई के विरोध में प्रदर्शन करते बामपंथी मोर्चा के पदाधिकारी। - फोटो : SONBHADRA
बेतहाशा महंगाई के खिलाफ भाकपा माले ने मंगलवार को राबर्ट्सगंज नगर में पैदल मार्च कर सरकार की नीतियों के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। इस दौरान तहसील परिसर में आयोजित सभा में वक्ताओं ने भाजपा राज में महिला व दलित उत्पीड़न की घटनाओं में इजाफा होने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

महंगाई के खिलाफ भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को रामलीला मैदान से सदर तहसील परिसर तक पैदल मार्च किया। मार्च में शामिल महिला व पुरुष कार्यकर्ताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों के विरुद्ध नारेबाजी कर अपने रोष का इजहार किया। सभा को संबोधित करते हुए संगठन के जिला सचिव सुरेश कोल ने आरोप लगाया कि एक तरफ गरीब जनता बेलगाम महंगाई के कारण दो वक्त की रोटी के इंतजाम में परेशान है। दूसरी तरफ सरकार बुलडोजर का खौफ दिखाकर आम जन को आतंकित कर रही है। जिला प्रभारी शंकर कोल ने आरोप लगाया कि भाजपा शासनकाल में दलित व महिला उत्पीड़न की घटनाएं दिन-प्रतिदिन बढ़ रही हैं। किसान महासभा के सदस्य नंदलाल यादव ने कहा कि किसानों के साथ हुए समझौते को सरकार अमल में नहीं ला रही है। अंत में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर प्रेमशंकर भारती, मोहर भारती, शिवमूर्ति, लालती, सोनमती, राजदेव सिंह, शिवकुमार, रामप्रसाद, मोहन, श्यामलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed