फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Court granted bail to 16 people

कोर्ट नेद 16 लोगों की जमानत किया मंजूर

Fri, 08 May 2020 09:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
Court granted bail to 16 people
ओबरा। स्थानीय शिक्षा निकेतन स्कूल में बने अस्थायी जेल में बंद रुड़की उत्तराखंड के 16 लोगों की शुक्रवार को जमानत मंजूर कर ली गई। न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने जमानत मंजूर करते हुए अधीक्षक जिला कारागार गुरमा को रिहाई परवाना भेजकर सभी को रिहा करने का आदेश दिया है। स्थानीय मिल्लत नगर मस्जिद में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस को लेकर हुए लाकॅडाउन के दौरान रुड़की के 16 लोग बिना प्रशासन की जानकारी के रह रहे थे। जांच किए जाने पर मस्जिद से सबान अहमद, अहतशाम, मैनुद्दीन अली, वसीम, भूरा, इस्माईल, मो असलम, अल्लादिया, मो शाहिद, ईकराम, अरशद, इरशाद, विलाल, जीशान, मुनीर अहमद तथा शमशाद को पुलिस ने लाकर शिक्षा निकेतन क्वारन्टीन सेंटर में रखा था। वहीं इनके खिलाफ जिलाधिकारी के निर्देश पर बीते शुक्रवार को महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर उन्हें अस्थाई रूप से बने जेल शिक्षा निकेतन इंटरमीडिएट कॉलेज में रखा गया था। जेल अधीक्षक मिजाजी लाल ने कहा कि कोर्ट के आदेशानुसार सभी को रिहा करने की औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed