फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Couple committed suicide by jumping into well due to lack of children

संतान न होने से क्षुब्ध दंपती ने कुएं में कूदकर दी जान

Fri, 03 Jun 2022 07:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 07:03 PM IST
विज्ञापन
Couple committed suicide by jumping into well due to lack of children
सीमा से सटे सिंगरौली (मप्र) में संतान सुख से वंचित दंपती ने शुक्रवार को कुएं में कूदकर जान ने दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना बंधौरा चौकी क्षेत्र के खोखरी गांव की है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार खोखरी गांव निवासी जयपत शाह (34) बीते दिन अपनी पत्नी फूलमति (32) के साथ खोखरी गांव से करीब दो किमी दूर ससुराल गया था। देर शाम वहां से भोजन करने के बाद अपने घर लौटा। दोनों ने आपस में कुछ बातचीत की। इसी के बाद देर रात पत्नी फूलमति कुएं में कूद गई। इसके बाद जयपत शाह ने भी कुएं में छलांग लगा दी। डूबने से पति-पत्नी दोनों की मौत हो गई है। शुक्रवार की सुबह घरवालों ने कुएं में शव देखकर सूचना पुलिस को दी। पुलिस के मुताबिक दोनों की शादी करीब 12 साल पहले हुई थी लेकिन अब तक संतान न होने से दोनों व्यथित थे। आए दिन उनमें इसे लेकर विवाद भी होता था।
विज्ञापन

पति-पत्नी के बीच झगड़ा आम
संतान न होने पर पति-पत्नी दोनों में अक्सर विवाद होता था। कई बार दोनों के बीच हुए झगड़े को आसपास के लोग शांत कराते थे। बताया जा रहा है कि घटना से पहले भी दोनों के बीच संतान को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद पहले पत्नी कुएं में कूद गई। फिर पति ने भी छलांग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दंपती ने कुएं में कूद कर जान दी है। केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पास पड़ोस के साथ ससुराल व मायका पक्ष के लोगों से भी इस संबंध में पूछताछ की जा रही है। -राजीव पाठक, एसडीओपी मोरवा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed