फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Couple arrested in youth's death case

युवक की मौत के मामले में दंपती गिरफ्तार

Sat, 18 Dec 2021 05:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 05:39 PM IST
विज्ञापन
Couple arrested in youth's death case
पुलिस चौकी चुर्क क्षेत्र के कूरा गांव में पिछले दिनों बच्चों के विवाद में हुई मारपीट में घायल युवक की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने हत्यारोपी दंपती को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पत्नी की तहरीर पर उनके खिलाफ गैर इरादतन हत्या केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली में एएसपी विनोद कुमार ने पत्रकारों को बताया कि बुधवार की शाम कूरा गांव में बच्चों को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। इस दौरान एक पक्ष के कुछ लोग लाठी डंडे और कुल्हाड़ी से सीताराम पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। धारदार हथियार से उसका पैर कट गया और उसके सीने की हड्डी टूट गई। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टर ने सीताराम को ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया था, लेकिन परिवार के लोग घायल को ट्रामा सेंटर ले जाने के बजाय घर लेकर चले गए। बृहस्पतिवार की रात अचानक घायल की हालत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर पिटाई करने वाले दंपती फरार हो गए। मृतका की पत्नी की तहरीर पर उसी के गांव के रहने वाले सत्येंद्र और उसकी पत्नी चंदा के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर चुर्क तिराहा के पास से कोतवाल सत्य नारायण मिश्रा, चुर्क चौकी इंचार्ज सुधीर सिंह ने हेड कांस्टेबल गुड्डू लाल सोनकर, महिला कांस्टेबल उमा सरोज के साथ आरोपी दंपती को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने के बाद आरोपियों का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed