फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Couple arrested for forcing a man to commit suicide

Sonebhadra News: आत्महत्या के लिए विवश करने के आरोपी दंपती गिरफ्तार

Thu, 05 Jun 2025 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
Couple arrested for forcing a man to commit suicide
अनपरा। क्षेत्र की एक निजी परियोजना में कार्यरत युवा इंजीनियर को आत्महत्या के लिए विवश करने के मामले में पुलिस ने आरोपी दंपती को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


अनपरा थाना प्रभारी शिव प्रताप वर्मा ने बताया कि गत 18 मई को सुबह लगभग 6 बजे एमईआईएल कंपनी के अनपरा एनर्जी लिमिटेड के आवासीय परिसर में इं.अमित कुमार (28) का शव मिला था। पड़ोसी अखिलेश मिश्रा के घर में दुपट्टे से पंखे के सहारे फंदे पर शव लटक रहा था। अमित के पिता अनिल यादव भी एमईआईएल कंपनी के अनपरा एनर्जी लिमिटेड में सीएचपी ऑपरेशन पद पर तैनात हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। तीन जून को अनिल यादव ने तहरीर देकर बताया कि अखिलेश कुमार मिश्रा और उसकी पत्नी पूजा प्रेम संबंधों के कारण अमित को ब्लैकमेल कर रहे थे। उनकी प्रताड़ता से तंग आकर अमित ने आत्महत्या की थी। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। बृहस्पतिवार को आरोपी अखिलेश कुमार मिश्रा और उसकी पत्नी पूजा मिश्रा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed