फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Counseling will be held again on 46 D.El.Ed seats in DIET

Sonebhadra News: डायट में डीएलएड की 46 सीटों पर फिर से होगी काउंसिलिंग

Thu, 26 Oct 2023 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Oct 2023 10:18 PM IST
विज्ञापन
Counseling will be held again on 46 D.El.Ed seats in DIET
सोनभद्र। जिले में डीएलएड के जरिए परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में शिक्षक बनने का सपना संजोने वाले अभ्यर्थियों के पास सुनहरा अवसर है। जिले में डीएलएड की 46 रिक्त सीटों के लिए स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से पुन: काउंसिलिंग का विकल्प दिया गया है।
विज्ञापन

उरमौरा स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में डीएलएड यानी बीटीसी की कुल 200 सीटे निर्धारित हैं। प्रदेश स्तर पर सितंबर और अक्तूबर के शुरुआती दिनों में शुरू काउंसिलिंग और स्कूल लाॅक करने की प्रक्रिया में दौरान जिले की करीब सभी सीटें भर गई थीं। हालांकि तय सीमा बीतने के बाद भी 46 सीटों पर अभ्यर्थियों ने दाखिला नहीं लिया। अब खाली सीटों को भरने के दृष्टिगत प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन

विभिन्न वर्ग की आरक्षित सीटों को भी अब अनारक्षित कर दिया गया है। ऐसे में डायट की रिक्त 46 और निजी संस्थानों की रिक्त सीटों को भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। निर्धारित शुल्क देने जमा कर रैंक के आधार पर 26 अक्तूबर से 9 नवंबर तक के बीच रैंक के आधार पर अलग-अलग तिथियों पर संस्थान का विकल्प भर सकते हैं। वरिष्ठ प्रवक्ता और डायट प्रभारी प्रकाश सिंह ने बताया कि रिक्त सीटों को भरने के लिए दूसरे फेज की काउंसिलिंग शुरू हो गई है। हालांकि अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी कार्यालय में संपर्क करें या फिर विभाग की साइड पर जाकर विस्तार से जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed