{"_id":"66787d93b222b29c4d02c119","slug":"councilors-husband-dies-after-being-hit-by-truck-at-sand-site-sonbhadra-news-c-194-1-svns1039-114587-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: बालू साइट पर सभासद के पति की ट्रक की चपेट में आने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: बालू साइट पर सभासद के पति की ट्रक की चपेट में आने से मौत
विज्ञापन
जुगैल थाना क्षेत्र महलपुर में शनिवार की रात बालू लोड करवाने गए सभासद के पति और अपना दल के जिला सचिव की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंचे लाेगों ने जमकर हंगामा किया।
पुलिस ने काफी मान-मनौवल कर लोगों को शांत कराया। मुआवजा राशि दिलाने के बाद भोर में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।चोपन निवासी राकेश बिंद (36) पुत्र उमाशंकर बिंद अपना दल एस के जिला सचिव थे। उनकी पत्नी अनीता बिंद वार्ड नंबर तीन की सभासद हैं।
राकेश काफी दिनों से महलपुर में बालू साइट पर गाड़ी लोड करवाने का कार्य करते थे। शनिवार को भी दोपहर में भोजन करने के बाद वह बालू साइट पर चले गए। रात में पत्नी और रिश्तेदारों से मोबाइल पर बातचीत भी की।
विज्ञापन
रात करीब साढ़े 11 बजे वह बालू लोड करने जाने वाले रास्ते (लीक) पर पहुंचे ही थे कि दो ट्रकों के बीच में फंस गए। ट्रक की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर ओबरा सीओ हर्ष पांडेय पहुंचे।
बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन में घटनास्थल पर आ गए। शव रखकर प्रदर्शन करने लगे। पुलिस ने उन्हें काफी समझाने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी। करीब चार घंटे बाद भोर में परिजनों को सहायता राशि मिलने के बाद पुलिस शव को कब्जे में ले पाई।
शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। राकेश के एक पुत्र और एक पुत्री हैं। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, अपना दल एस के महासचिव श्यामाचरण गिरी, भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य सत्य प्रकाश तिवारी आदि मौजूद रहे।