फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Corona vaccine will be taken six days a week in the district hospital

जिला अस्पताल में सप्ताह में छह दिन लगेगा कोरोना का टीका

Tue, 09 Mar 2021 07:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 07:16 PM IST
विज्ञापन
Corona vaccine will be taken six days a week in the district hospital
सोनभद्र। जिले के सभी 60 वर्ष और उसे ऊपर के और 45 से 60 वर्ष के रूग्णता ग्रस्त व्यक्तियों का सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर नि:शुल्क कोविड 19 वैक्सीनेशन कराया जाना है। इसके तहत जिला अस्पताल लोढ़ी में सप्ताह में छह दिन टीकाकरण होगा। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राबर्ट्सगंज में सप्ताह में चार दिन सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. रामकुुवर ने बताया कि जिले के सभी ब्लॉकों में 35 सत्र स्थलों पर सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बृहस्पतिवार व शुक्रवार को नि:शुल्क टीकाकरण किया जाएगा। टीकाकरण के लिए लाभार्थी स्वास्थ्य विभाग से जारी किये गए लिंक पर स्वयं पंजीकरण कर सकते हैं। लाभार्थी जब भी टीकाकारण के लिए केंद्र पर जाएं तो साथ में अपना फोटो युक्त पहचान प्रमाण पत्र अवश्य ले जाएं। 45 से 60 वर्ष के गंभीर बीमार व्यक्तियों को अपना फोटोयुक्त पहचान पत्र के साथ चिकित्सकीय प्रमाण पत्र भी लाना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि टीकाकरण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केकराही, अपर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सलखन, नई बाजार, मधुपुर, परासी दूबे, घोरावल, शाहगंज, करमा, परसौना, चतरा, बकवार, नगवां, पनौरा, खलियारी, मऊकला, सीएचसी चोपन, कोन, गुरमुरा, बरगवां, परियोजना अस्पताल ओबरा, दुदी, विंढमगंज, अमवार, म्योरपुर, शक्तिनगर, बीजपुर, पिपरी, संयुक्त अस्पताल अनपरा, बभनी और सतवहनी में टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed