फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Corona returned again after three and months in Sonbhadra three including South Korean citizen found positive

Corona Alert: सोनभद्र में साढ़े तीन माह बाद फिर लौटा कोरोना, दक्षिण कोरियाई नागरिक समेत तीन मिले पॉजिटिव

Mon, 06 Mar 2023 11:51 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 06 Mar 2023 11:51 AM IST
सार

यूपी के सोनभद्र जिले में करीब साढ़े तीन माह बाद कोरोना के नए केस मिले हैं। दक्षिण कोरियाई नागरिक समेत तीन लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिले में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। इससे पहले कोरोना केस 15 नवंबर को मिला था।

विज्ञापन
Corona returned again after three and months in Sonbhadra three including South Korean citizen found positive
(सांकेतिक तस्वीर)

विस्तार

करीब साढ़े तीन माह बाद यूपी के सोनभद्र जिले में कोरोना के नए केस मिले हैं। दक्षिण कोरियाई नागरिक समेत तीन लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। उन्हें क्वारंटीन करते हुए आसपास सर्तकता बढ़ा दी गई है। अन्य लोगों को भी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। 

विज्ञापन


ओबरा में निर्माणाधीन ओबरा-सी परियोजना का काम दक्षिण कोरिया की कंपनी दुसान पॉवर करा रही है। कंपनी के कुछ कर्मचारियों में कोरोना के लक्षण मिलने पर रविवार को सैंपल लिया गया था। सोमवार को प्राप्त आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट में कंपनी के तीन कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

विज्ञापन

वैंरिएंट की जांच के लिए सैंपल जाएगा लखनऊ

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार एक सप्ताह पूर्व दक्षिण कोरिया का नागरिक (55) यहां आया था। उसमें कोरोना की पुष्टि हुई है। उसके संपर्क में आने वाले दो अन्य कर्मचारी उम्र क्रमशः 30 व 41 साल भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिले में करीब साढ़े तीन माह बाद कोरोना के एक साथ तीन नये मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी सीएमओ आरजी यादव ने बताया कि तीन नए संक्रमित में कोरोना के वैंरिएंट की जांच के लिए सैंपल लखनऊ भेजा जा रहा है। घबराने की कोई जरूरत नहीं है। कोरोना के लक्षण दिखने पर जांच अवश्य कराएं। इससे पहले कोरोना केस 15 नवंबर को मिला था।
पढ़ें: जिला जेल से फरार दुष्कर्म के आरोपी को STF ने 72 घंटे के अंदर दबोचा, जेल कर्मियों पर गिर सकती है गाज

डॉ. आरजी यादव ने कोरोना संकमण वाले क्षेत्र में कैंप लगाकर अन्य कर्मियों की जांच के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही लोगों से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील किया है। तीनों संक्रमितों को होम आइसोलेट किया गया है। संक्रमितों की यात्रा का विवरण पता लगाने के साथ ही उनके संपर्क में आए लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed