{"_id":"5eee1e0eb8b79e2a7965d2c9","slug":"corona-positive-reports-of-two-girls-who-came-to-sonbhadra-from-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा से सोनभद्र आईं दो युवतियों की रिपोर्ट मिली कोरोना पॉजिटिव, 101 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा से सोनभद्र आईं दो युवतियों की रिपोर्ट मिली कोरोना पॉजिटिव, 101 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव
Sat, 20 Jun 2020 08:02 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sat, 20 Jun 2020 08:02 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के गुरुग्राम से 16 जून को सोनभद्र आईं दो युवतियों की रिपोर्ट पाज़िटिव आई है। इसके साथ ही जिले में कोरोना पॉजिटिव मिले मरीजों की संख्या 31 हो गई है। पुष्टि करते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ एसके उपाध्याय ने बताया कि दोनो 16 जून को यहां आई थीं। उसी दिन सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था। शनिवार शाम को दोनों की रिपोर्ट आई जिसमे ये पॉजिटिव हैं।
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज की न्यू कॉलोनी निवासी दोनों युवतियों को मधुपुर स्थित कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया जाएगा। अब तक जिले में 31 लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। जिनमें से 25 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। अन्य का इलाज चल रहा है। सीएमओ ने बताया कि शनिवार को कुल 103 लोगों की रिपोर्ट आई। जिसमें 101 निगेटिव व दो पाज़िटिव मिले हैं। इस बीच 85 लोगों के सैंपल भी लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन