{"_id":"5f8f1f4a8ebc3e9b78182e00","slug":"corona-in-sonbhadra-19-more-coronas-found-infected-sonbhadra-news-vns554008442","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona in Sonbhadra: 19 और कोरोना संक्रमित मिले, संख्या 3443 हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona in Sonbhadra: 19 और कोरोना संक्रमित मिले, संख्या 3443 हुई
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में 19 और लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई है। इसके साथ ही अब तक संक्रमित मिले लोगों की संख्या 3443 हो गई है। इसके अलावा पूर्व में संक्रमित मिले लोगों में से 37 मरीज मंगलवार को इलाज के बाद स्वस्थ घोषित किए गए। अब स्वस्थ होने वाले कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 3170 हो गई है। मंगलवार को 19 और कोरोना संक्रमित मिलने पर जिले में एक्टिव मामले 224 हो गए हैं।
उधर, चिकित्सकों की टीमें मंगलवार को भी रेंडम व संक्रमित मिले लोगों के संपर्क में आने वालों तथा कैंटेनमेंट जोन में रहने वालों के सैंपल लेने में जुटी रहीं। टीमों ने कुल 1781 लोगों के सैंपल जांच के बाबत लिए। पूर्व में भेजे गए सैंपल में से 1783 लोगों की मंगलवार को रिपोर्ट भी आई। जिसमें 19 पाजिटिव और 1764 निगेटिव मिले। सीएमओ के मुताबिक अब तक कुल 140582 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें से 139506 लोगों की रिपोर्ट आई है, जिसमें 3443 पाजिटिव और 136063 निगेटिव मिले हैं। अन्य 1076 लोगों के सैंपल की जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। मंगलवार को 19 और लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आने पर जिले में एक्टिव मामले 224 हो गए हैं। संक्रमित मिले मरीजों में से 16 की मौत सोनभद्र और 33 अन्य की मौत दूसरे जिलों में हुई है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को पाजिटिव मिले लोगों के आवास व आसपास के इलाकों को सील कर सैनिटाइज कराने के लिए अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। उधर, एसडीएम केएस पांडेय का कहना है कि संक्रमित मिले लोगों के आवास व आसपास के इलाकों को सील कर सैनिटाइज कराया जा रहा है। कंटेनमेंट जोन में बैरिकेडिंग कराई जा रही है।