फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   'Corona Armor Scale' becoming effective remedy in fight against corona epidemic

कोरोना महामारी से लड़ाई में ये कवच कुंजिका बन रहा कारगर उपाय

Fri, 29 May 2020 12:00 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 29 May 2020 12:00 PM IST
विज्ञापन
'Corona Armor Scale' becoming effective remedy in fight against corona epidemic
आयुर्वेदिक

वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव के लिए सोनभद्र के जिलाधिकारी एस राजलिंगम की अध्यक्षता में गठित जिला स्वास्थ्य समिति की तरफ से नई पहल की गई है। इसके तहत लोगों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए ‘कोरोना कवच कुंजिका’ बनाई गई है। इसे तैयार करने में मुख्य चिकित्साधिकारी डा.एसके उपाध्याय ने प्रमुख भूमिका निभाई है।

विज्ञापन


कवच कुंजिका में लोगों को कोरोना व अन्य संक्रमणों से लड़ने के बाबत शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आयुष (आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक, यूनानी व योग) विधा तथा दिनचर्या, रात्रिचर्या, ऋतुचर्या आदि को अत्यंत उपयोगी बताते हुए निम्नलिखित सुझाव अपनाने को कहा गया है।

विज्ञापन

आयुर्वेदिक उपाय

इसके तहत शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए 12 सुझाव दिए गए हैं। लोगों को सूर्योदय से पूर्व उठकर नित्य कर्म से निवृत्त होकर सूक्ष्म व्यायाम , आसन, प्राणायाम व ध्यान करने, सुबह खाली पेट गुनगुना जल में हल्दी, नींबू एवं शहद मिलाकर पीने, एक चम्मच नारियल/तिल का तेल पांच मिनट मुंह में लेकर घुमाने व तत्पश्चात गुनगुने जल से कुल्ला करने का सुझाव दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह पौष्टिक व सुपाच्य आहार, अंकुरित (छिल्के सहित) अनाज एवं मौसमी फल का सेवन करने, सुबह व शाम एक चम्मच च्यवनप्रास का सेवन करने, रात्रि में हल्के भोजन के बाद दूध में हल्दी डालकर पीने, सहजन की छाल/पत्ती एवं फल का प्रयोग करने, पीने में गुनगुने पानी का ही प्रयोग करने, आम एवं पुदीने का पना बनाकर सेवन करने, मोबाइल में आयुष कवच एप डाउनलोड करने का भी सुझाव दिया गया है। इसके अलावा यदि खांसी अथवा गले में खरास हो तो दिन में दो बार पुदीना एवं अजवाइन की भाप (स्टीम) लेने तथा लौंग चूर्ण एवं काली मिर्च का गुड़ अथवा शहद के साथ प्रयोग करने का सुझाव भी दिया गया है।

'Corona Armor Scale' becoming effective remedy in fight against corona epidemic
yog - फोटो : yog

यूनानी उपाय 

यूनानी उपाय के तहत दिन में दो बार जोशांदा (काढ़ा) का प्रयोग करने तथा कपूर, अजवाइन व इलाइची की पोटली बनाकर इसकी गंध सूंघने को लाभदायक बताया गया है। जोशांदा बनाने की विधि भी बताई गई है। इसमें तीन ग्राम गिलोय, पांच दाना कालीमिर्च, तीन ग्राम अदरक, तीन ग्राम कलौंजी, तीन ग्राम दालचीनी को 200 मिली पानी में उबालने को कहा गया है। जब पानी 100 मिली बच जाए तो उसे छानकर नियमित रूप से सुबह व शाम दो बार प्रयोग करने का सुझाव दिया गया है।

होम्योपैथिक उपाय 

होम्योपैथिक उपाय से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का भी सुझाव दिया गया है। कहा गया है कि कोविड-19 के परिप्रेक्ष्य में केंद्र सरकार के आयुष मंत्रालय की तरफ से होम्योपैथिक औषधि आर्सेनिक अल्ब 30 के लिए एडवायजरी जारी की गई है। इस दवा की यदि एक माह में तीन खुराक प्रतिदिन सुबह चार गोली तीन दिन तक खाली पेट ली जाए तो यह औषधि संक्रमण रोग के प्रति हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को निश्चित रूप से मजबूत करती है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए योग एवं प्राणायाम करने का भी सुझाव दिया गया है। इसके तहत अपने आराध्य का ध्यान करने, शरीर को गर्म करने के लिए हल्का फुल्का व्यायाम करने, सूर्य नमस्कार करने का सुझाव दिया गया है।

इसके अलावा खड़े होकर किए जाने वाले ताड़ासन, तिर्यक ताड़ासन, कटिचकासन, वृक्षासन व त्रिकोणासन तथा बैठकर किए जाने वाले आसन मंडुकासन, गोमुखासन, शसकासन, उष्ट्रासन,चक्रासन, वक्रासन, हास्यासन व सिंह गर्जना आदि के बारे में बताया गया है।

पेट के बल लेट कर किए जाने वाले भुजंगासन, शलभासन, सेतुबंधासन, पीठ के बल लेटकर किए जाने वाले पवनमुक्तासन, उत्तानपादासन, नौकासन, हलासन, शवासन तथा प्राणायाम मसलन कपालभांति, अनुलोम विलोम, भ्रामरी, उद्गीता व ध्यान करने का सुझाव दिया गया है। कवच कुंजिका में सारे आसन व प्राणायाम करने के बारे में चित्र के जरिए विभिन्न मुद्राओं में जानकारी दी गई है। ताकि लोगों को समझने में दिक्कत न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed