फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Controversy regarding opening of meter for investigation

मीटर रीडर का कनेक्शन खोलते ही टीम से हुआ विवाद

Fri, 30 Oct 2020 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Controversy regarding opening of meter for investigation
म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के किरबिल गांव में संविदा पर तैनात विद्युतकर्मी के घर पर लगे मीटर की जांच को लेकर विभागीय टीम में शामिल अधिकारियों से विवाद हो गया। इस दौरान मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए। विद्युत विभाग की टीम की सूचना पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

म्योरपुर थाना क्षेत्र के किरबिल गांव में शुक्रवार की शाम करीब छह बजे विद्युत विभाग की टीम अभियान चलाकर बकायेदारों के कनेक्शन काट रही थी। अवर अभियंता महेशराम की अगुवाई में टीम बकायेदारों के कनेक्शन की जांच करते हुए विभाग में संविदा पर तैनात कर्मी आशीष के घर पर पहुंची। इस दौरान उनके मीटर की जांच के लिए भी टीम ने मीटर खोल दिया। इस पर टीम में शामिल अधिकारियों से उनका विवाद हो गया। विवाद देख काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए। इसी बीच अवर अभियंता महेशराम ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने घटना की जानकारी के बाद दोनों पक्षों को थाने पर बुला लिया है। उन्होंने बताया कि जिससे विवाद हुआ है वह भी बिजली निगम में संविदा कर्मी है। उन्होंने बताया दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed