फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Control room opened in district veterinary hospital regarding bird flu

बर्ड फ्लू को लेकर जिला पशु चिकित्सालय में खुला कंट्रोल रूम

Sat, 16 Jan 2021 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Control room opened in district veterinary hospital regarding bird flu
सोनभद्र। बर्ड फ्लू को लेकर शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय टॉस्क फोर्स की बैठक की गई। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में बचाव आदि को लेकर चर्चा की गई। जिले में तीन स्तर पर गठित टॉस्क फोर्स को भी सक्रिय करने पर जोर दिया गया। डीएम ने कहा कि बर्ड फ्लू के संभावित संक्रमण से बचने यानी संभावनाओं पर नियंत्रण करने के लिए सुरक्षात्मक कदम तत्काल उठाए जाएं। बताया कि बचाव के लिए जिला स्तरीय टास्क फोर्स, तहसील स्तरीय टास्क फोर्स व विकास खंड स्तरीय टास्क फोर्स गठित कर क्रियाशील किया गया है। जरूरत है कि सतर्क व होशियार रहकर बर्ड फ्लू के संक्रमण को पूरी तरीके से रोका रखा जाय।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले स्तर पर बर्ड फ्लू के किसी प्रकार की आशंका का समाधान व जानकारी के लिए जिला पशु चिकित्सालय में 24 घंटे कंट्रोल रूम क्रियाशील किया गया है। जिले के नागरिक बर्ड फ्लू के संबंध में 9161539759, 9415182008 व 9450160731 पर संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। कहा कि भारत सरकार व प्रदेश सरकार से प्राप्त दिशा-निर्देशों का अक्षरश: अनुपालन किया जाए। जिले में लगने वाले साप्ताहिक बाजारों व भीड़-भाड़ वाले स्थानों को बेहतर साफ-सफाई रखी जाए। जिले में अन्य प्रदेशों व जिले से बाहर कहीं से भी फार्म के मुर्गों, मुर्गियों के परिवहन को प्रतिबंधित किया गया है, लिहाजा बाहर से परिंदों को वाहन के माध्यम से जिले में न आने दिया जाए। बैठक में एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह, डीएफओ सोनभद्र संजीव कुमार सिह, सीएमओ डॉ. नेम सिंह, सीओ राजकुमार त्रिपाठी, डीडीओ रामबाबू त्रिपाठी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एके श्रीवास्तव सहित अन्य मौजूद रहेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed